Loading...
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, जोश हेजलवुड की वापसी
कमिंस की कप्तानी में खेलेगी ऑस्ट्रेलिया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, जोश हेजलवुड की वापसी

Aug 12, 2026
10:46 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 13 अगस्त से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट खेलना है। डार्विन में होने वाले इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित की है। ब्यू वेबस्टर को भी जगह मिली है और टीम में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। जोश हेजलवुड भी एक साल बाद टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। बता दें कि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंतर्गत खेली जाएगी।

टीम 

ऐसी है प्लेइंग इलेवन

तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को पहले टेस्ट की टीम में जगह नहीं मिली है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में ट्रेविस हेड के साथ जेक वेदरल्ड ओपनिंग करेंगे और मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर खेलेंगे।

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जेक वेदरल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, और जोश हेजलवुड।

हेड-टू-हेड 

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी

अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।

ये दोनों टीमें टेस्ट प्रारूप में अब तक 6 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हार झेली है।

दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट सीरीज खेला जाएगा।

आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 2017 में टेस्ट सीरीज हुई थी। वो सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

ADVERTISEMENT

बयान 

स्कॉट बोलैंड को बाहर रखना कठिन फैसला- कमिंस

प्लेइंग इलेवन को लेकर कमिंस ने कहा, "लियोन का टीम में खेलना निश्चित था, इसलिए बस तेज गेंदबाजों के संयोजन पर सोच-विचार कर रहे थे। इसलिए हमने जॉशी (हेजलवुड) को चुना है। हम बोलैंड की काबिलियत जानते हैं। यह हमेशा एक मुश्किल फैसला होता है। ऐसी स्थिति में कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन वह अपनी अहमियत और अपनी काबिलियत जानते हैं और मुझे यकीन है कि वह जल्द ही किसी न किसी मैच में खेलते हुए दिखेंगे।"

ADVERTISEMENT

हेजलवुड 

लगभग एक साल बाद टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं हेजलवुड 

हेजलवुड लगभग एक साल के बाद टेस्ट टीम में खेलने के लिए तैयार हैं।

वह आखिरी बार जुलाई 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में खेले थे।

हेजलवुड ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट खेला है और उसमें वह कोई विकेट नहीं ले सके थे।

उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 41 टेस्ट में 22.70 की औसत के साथ 168 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT