विश्व कप 2019: जानिए क्या है ऑस्ट्रेलियाई टीम की मज़बूती और कमज़ोरी
क्या है खबर?
क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप का आगाज़ 30 मई, 2019 से इंग्लैंड एंड वेल्स में होगा।
2019 क्रिकेट विश्व कप को और रोमांचित बनाने के लिए ICC ने इस साल विश्व कप का आयोजन राउंड रोबिन फॉरमेट में रखा है।
पांच बार विश्व कप अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 2019 विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन की भूमिका में उतरेगी।
आइये जानते हैं कि क्या है ऑस्ट्रेलियाई टीम की मज़बूती और कमज़ोरी।
मज़बूती
टॉप ऑर्डर है ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी की मज़बूत कड़ी
2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।
एक साल तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने वाले वॉर्नर ने IPL 2019 में सबसे ज़्यादा 692 रन बनाए हैं।
ख्वाजा ने इस साल वनडे में 13 मैचों में सबसे ज़्यादा 769 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर स्थित फिंच ने इस साल 13 मैचों में 634 रन बनाए हैं। साथ ही दोनों के नाम 2-2 शतक हैं।
मज़बूती
मिडिल ऑर्डर भी दिख रहा है मज़बूत
ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल मिडिल ऑर्डर में नंबर चार और पांच पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।
एक साल तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने वाले स्टीव स्मिथ ने भी IPL 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्मिथ ने IPL के 12 मैचों में 319 रन बनाए।
वहीं मैक्सवेल ने इस साल वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल मैक्सवेल के नाम 12 पारियों में 458 रन हैं।
कमज़ोरी
कमज़ोर दिख रहा है लोवर ऑर्डर
ऑस्ट्रेलिया के लिए 2019 विश्व कप में एलेक्स कैरी और मार्कस स्टोइनिस लोवर ऑर्डर में बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। जो टीम की सबसे कमज़ोर कड़ी है।
एलेक्स कैरी घरेलू क्रिकेट में टॉप में बल्लेबाज़ी करते हैं, लोकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम में वो निचले क्रम में खेलते हैं। सात नंबर पर खेलते हुए उन्होंने 8 पारियों में 183 रन बनाए हैं।
स्टोइनिस ने 6 नंबर पर खेलते हुए 14 पारियों में 467 रन बनाए हैं।
टॉप में दोनों खिलाड़ी बेहतर खेलते हैं।
जानकारी
मज़बूत है स्पिन विभाग
स्पिन विभाग में ऑस्ट्रेलिया के पास एडम ज़ेम्पा और नाथन ल्योन हैं। ज़ेम्पा वाइट बॉल के बेहतरीन स्पिनर हैं, तो ल्योन ने लाल गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। वनडे में ज़ेम्पा के नाम 44 मैचों में 60 और ल्योन के नाम 26 विकेट हैं।
कमज़ोरी
तेज़ गेंदबाज़ी दिख रही है कमज़ोर कड़ी
विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल, जेसन बेहरेनडॉर्फ और झाय रिचर्डसन जैसे गेंदबाज़ हैं।
स्टार्क ने आखिरी वनडे पिछले साल खेला था। साथ ही वह इंजरी से परेशान रहते हैं। वहीं कुल्टर नाइल, जेसन बेहरेनडॉर्फ और झाय रिचर्डसन के पास अनुभव की कमी है।
हालांकि, कमिंस ने पिछले साल लाल गेंद से 8 मैचों में 44 विकेट लिए थे, लेकिन सफेद गेंद से उनके प्रदर्शन में कमी आई है।
जानकारी
विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम- आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, एडम ज़ेम्पा, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, झाय रिचर्डसन, नाथन लियोन और शॉन मार्श।