NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एडिलेड टेस्ट: पहले दिन भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    एडिलेड टेस्ट: पहले दिन भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा, ये बने रिकॉर्ड्स 
    पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    एडिलेड टेस्ट: पहले दिन भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 06, 2024
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया है। भारत के 180 रन के जवाब में कंगारू टीम ने 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए हैं। पहली पारी के आधार पर वह 94 रन पीछे है।

    मार्नस लाबुशेन (20*) और नाथन मैकस्वीनी (38*) नाबाद हैं। उनका एकमात्र विकेट उस्मान ख्वाजा (13 रन) के रूप में गिरा।

    ऐसे में आइए पहले दिन के खेल पर नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    पहले दिन का लेखा-जोखा 

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल (31) और केएल राहुल (37) ने 113 गेंदों में 69 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, राहुल के आउट होने के बाद विकेट लगातार गिरते रहे।

    नितीश राणा (47) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर 180 रन तक पहुंचाया। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

    फॉर्म

    रोहित का खराब फॉर्म जारी 

    रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से पिछली 11 पारियों में 6, 5, 23, 8, 2, 52, 0, 8,18, 11 और 3 के स्कोर निकले हैं। उनकी औसत 12.36 की रही है।

    उन्होंने अपना आखिरी शतक मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

    37 साल के रोहित साल 2024 में 12 टेस्ट खेले हैं। इसकी 22 पारियों में 28.14 की औसत से 591 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

    गेंदबाजी

    स्टार्क ने भारत के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल

    स्टार्क ने 6 विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां 5 विकेट हॉल है। पहला मौका है जब उन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिया है।

    स्टार्क ने 14.1 ओवर गेंदबाजी की और 48 रन देकर ये विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर स्टार्क ने 8वीं बार 5 विकेट हॉल लिया है।

    उन्होंने यशस्वी (0), केएल राहुल (37), विराट कोहली (7), रविचंद्रन अश्विन (22), हर्षित राणा (0) और नितीश राणा (42) को अपना शिकार बनाया।

    रिकॉर्ड

    ये रिकॉर्ड स्टार्क ने किया अपने नाम 

    स्टार्क ने टेस्ट करियर में 3 बल्लेबाजों को पहली गेंद पर आउट किया है। ये खिलाड़ी यशस्वी, रोरी बर्न्स और दिमुथ करुणारत्ने हैं। ये सभी खिलाड़ी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।

    स्टार्क ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज पेड्रो कोलिन्स की बराबरी की है। उन्होंने भी अपने टेस्ट करियर में 3 बार पहली गेंद पर बल्लेबाज को आउट किया था।

    तीनों बार कोलिन्स ने 1 ही बल्लेबाज हन्नान सरकार को आउट किया था। सरकार बांग्लादेश के लिए खेलते थे।

    बुमराह

    बुमराह ने हासिल की यह उपलब्धि 

    बुमराह ने उस्मान को आउट कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने 1 कैलेंडर वर्ष में 50 से ज्यादा विकेट झटके हैं।

    कपिल देव ने 2 बार और जहीर खान ने 1 बार यह कारनामा किया था। कपिल ने साल 1979 में 74 विकेट और 1983 में 75 विकेट लिए थे। जहीर ने साल 2002 में 51 विकेट अपने नाम किए थे।

    बुमराह इस साल 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पर्थ टेस्ट: ट्रेविस हेड ने घरेलू सरजमीं पर पूरे किए 2,000 रन, शतक से चूके   ट्रेविस हेड
    भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में हराकर अंक तालिका में फिर शीर्ष पर पहुंचा भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: पर्थ टेस्ट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    जोश हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने जोश हेजलवुड
    पर्थ टेस्ट: 150 पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कराई वापसी, ऐसा रहा खेल भारतीय क्रिकेट टीम
    पर्थ टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई, बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पर्थ टेस्ट: पहले दिन गिरे 17 विकेट, ऑस्ट्रेलिया में 72 साल बाद हुआ ऐसा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    अभ्यास मैच: बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन, कल 50 ओवर का मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का एडिलेड में कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं मार्नस लाबुशेन, जानिए उनके आंकड़े मार्नस लाबुशेन
    टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डरबन में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    सचिन तेंदुलकर बनाम जो रूट: 150 टेस्ट के बाद कैसा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन? जो रूट
    IPL 2025 में अजिंक्य रहाणे हो सकते हैं KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे
    पिंक बॉल टेस्ट में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट रविचंद्रन अश्विन
    वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश: जेडन सील्स ने दूसरे टेस्ट में की बेहद किफायती गेंदबाजी, बनाए ये रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025