LOADING...
आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर टीम से जुड़े
रणजी ट्रॉफी में कमाल कर चुके हैं आकिब नबी (तस्वीर: एक्स/@parawahid)

आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर टीम से जुड़े

Jun 02, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को 6 जून से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेलना है। मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले ही घोषित हो चुकी है। खबर है कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इस टेस्ट के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में जोड़ा गया है। वह टेस्ट टीम में जगह बनाने से चूक गए थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं नबी

क्रिकबज के मुताबिक, नबी इकलौते टेस्ट के लिए मंगलवार (2 जून) को भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। उनके अलावा कुछ अन्य गेंदबाज भी नेट्स में गेंदबाजी करेंगे। बता दें कि इस टेस्ट के लिए प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं, हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण इस टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में चुना है।

जानकारी

इन खिलाड़ियों को भी नेट गेंदबाज के तौर पर किया गया शामिल 

नबी के अलावा गुरजापनीत सिंह, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी, और शिवांग कुमार को भी नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है।

Advertisement

आंकड़े 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब नबी ने लिए थे सर्वाधिक विकेट 

नबी रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए थे। उन्होंने पिछले सीजन 10 मुकाबले खेले और इसकी 17 पारियों में 12.56 की उम्दा औसत के साथ 60 विकेट अपने नाम किए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/24 का रहा था। नबी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट उत्तराखंड क्रिकेट टीम के मयंक मिश्रा (59) ने लिए थे। नबी के उम्दा प्रदर्शन के चलते जम्मू-कश्मीर ने ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता तह।

Advertisement

टीम 

ऐसी है भारत की टेस्ट टीम 

रविंद्र जडेजा को टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है। ऋषभ पंत को टेस्ट में उपकप्तानी के पद से हटाया गया है और केएल राहुल को ये जिम्मेदारी सौपीं गई है। इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

Advertisement