Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन एसोसिएट देशों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दी है मात 
USA ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है (तस्वीर: एक्स/ @wwasay)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन एसोसिएट देशों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दी है मात 

May 24, 2024
03:10 pm

क्या है खबर?

USA क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए शुक्रवार (24 मई) को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। USA ने पहला मुकाबला 5 विकेट और दूसरा मैच 6 रन से अपने नाम किया। टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ USA ने पहली बार कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब-कब बांग्लादेश को एसोसिएट देश (टेस्ट क्रिकेट ना खेलने वाले) की टीम ने हराया है।

#1

2010 के विश्व कप में आयरलैंड ने दी थी मात 

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 के टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम को हराया था। उस समय आयरलैंड को एसोसिएट टीम का दर्जा प्राप्त था।

बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना पाई थी। ट्रेंट जॉनस्टन ने 20 रन देकर 3 विकेट झटके थे। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

नियाल ओ'ब्रायन ने (40) और केविन ओ'ब्रायन ने (39*) रन की पारी खेली थी।

#2

स्कॉटलैंड ने 2 बार दी है बांग्लादेश को मात

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2 बार हराया है। साल 2012 में रिची बेरिंगटन के शतक (100) की मदद से स्कॉटलैंड ने 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे।

जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 128 रन बना पाई थी। 2021 टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के 141 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए थे।

क्रिस ग्रीव्स ने 2 विकेट झटके थे और 28 गेंद में 45 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

#3

 2014 के विश्व कप में हांगकांग से हारा था बांग्लादेश 

हांगकांग क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को साल 2014 के टी-20 विश्व कप में हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी।

जवाब में 19.4 ओवर में हांगकांग ने 8 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया था। हांगकांग के लिए नदीम अहमद ने हांगकांग 3.3 ओवर में 21 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके थे।

मुनीर डार ने मैच में 36 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

#4

जब नीदरलैंड ने 1 विकेट से बांग्लादेश को हराया

2012 के टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के अलावा नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश को हराया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 128 रन बनाए थे।

तमीम इकबाल ने 46 गेंद का सामना करते हुए 50 रन की पारी खेली थी। महमुदुल्लाह ने 41 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड ने 9 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।

माइकल स्वार्ट ने नीदरलैंड के 61 रन की पारी खेली थी।

#5

USA की टीम ने तो लगातार 2 मुकाबले हरा दिए

टी-20 विश्व कप 2024 से ठीक पहले USA ने बांग्लादेश को हराया है। पहले मुकाबले में तौहीद हृदोय के अर्धशतक (58) की मदद से बांग्लादेश ने 154 रन बनाए थे। जवाब में USA ने 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।

हरमीत सिंह ने 13 गेंद में 33 रन की पारी खेली।

दूसरे मुकाबले में USA ने सिर्फ 144 रन के लक्ष्य का बचाव कर लिया। अली खान ने USA के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

ADVERTISEMENT