Page Loader
विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा ने पहली पारी में 103 रन बनाए (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े

Jul 14, 2023
03:30 pm

क्या है खबर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा ने शतक लगाया। उन्होंने 221 गेंदों पर 46.61 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक रहा। इसके साथ रोहित विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली है।

आंकड़े

रोहित ने जयसूर्या की बराबरी की

जयसूर्या और रोहित विदेशी धरती पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर हैं। दोनों ने 16-16 शतक लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद सुनील गावस्कार ने विदेशी धरती पर 15 शतक और सईद अनवर ने 12 शतक लगाए हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट में 3,500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 51 टेस्ट की 86 पारियों में 3,540 रन बनाए हैं। रोहित ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 454 गेंदों पर 229 रन जोड़े।