NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, किशोर को मिला रजत
    अगली खबर
    एशियाई खेल: नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, किशोर को मिला रजत
    नीरज चोपड़ा ने फिर जीता सोना (तस्वीर: एक्स/@Neeraj_chopra1)

    एशियाई खेल: नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, किशोर को मिला रजत

    लेखन रजत गुप्ता
    Oct 04, 2023
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 11वें दिन भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण और किशोर जेना ने 87.54 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

    नीरज को टक्कर देने वाले और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम घुटने की चोट के कारण खेलों से अलग हो गए थे।

    नीरज ने नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगित में जीत दर्ज की है।

    व्यवधान

    बीच में रोकना पड़ा मुकाबला

    भाला फेंक स्पर्धा की शुरुआत में ही गड़बड़ी देखने को मिली। स्पर्धा की शुरुआत में मेजबान चीन के सुन चेंग चाओ ने भाला फेंका।

    हालांकि, उनका थ्रो फाउल रहा। इसके बाद भारत के नीरज और कुवैत के अब्दुलरहमान अलाजेमी ने थ्रो किया, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों का स्कोर नहीं बताया गया। कुछ तकनीकी समस्या के चलते ऐसा हुआ।

    इसके बाद खेल को बीच में ही रोकना पड़ा। नीरज काफी देर तक अधिकारियों से बात करते हुए भी नजर आए।

    प्रदर्शन

    नीरज ने चौथे प्रयास में किया 88.88 मीटर थ्रो

    पहले प्रयास ने नीरज ने 82.38 मीटर थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 84.49 मीटर भाला फेंका। उनका तीसरा प्रयास फाउल रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88, 5वें प्रयास में 80.80 और छठे प्रयास में 88.88 मीटर थ्रो किया।

    किशोर जेना ने पहले प्रयास में 81.26, दूसरे में 79.76 मीटर और तीसरे में 86.77 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया। उन्होंने चौथे प्रयास में 87.54 मीटर भाला फेंका और 5वां-छठा प्रयास फाउल रहा।

    प्रदर्शन

    2018 में जीता था सोना

    इस साल नीरज की शुरुआत शानदार रही थी। उन्होंने साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में अपना पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता था।

    पिछले महीने वह अमेरिका के यूजीन में आयोजित डायमंड लीग के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे थे। इस स्पर्धा में चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच ने खिताब अपने नाम किया था।

    नीरज एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उस प्रतियोगिता में नदीम ने रजत पदक जीता था।

    ट्विटर पोस्ट

    नीरज का प्रदर्शन

    🥇 in South Asian Games 2016
    🥇 in Asian Championship 2017
    🥇 in Commonwealth Games 2018
    🥇 in Asian Games 2018
    🥇 in Olympics 2020
    🥇 in Diamond League 2022
    🥈 in World Championships 2022
    🥇 in World Championships 2023
    🥈 In Diamond League 2023
    🥇 In Asian Games 2023

    Neeraj… pic.twitter.com/lR86gR8ZpA

    — Johns. (@CricCrazyJohns) October 4, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    नीरज चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 6-0 से हराया, दर्ज की दूसरी जीत  भारतीय महिला हॉकी टीम
    निखत जरीन ने हासिल किया पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा, एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचीं खेलकूद
    एशियाई खेल: भारत ने शुक्रवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  हॉकी समाचार
    एशियाई खेल, टेनिस: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले की जोड़ी ने भारत को दिलाया 9वां स्वर्ण पदक रोहन बोपन्ना

    नीरज चोपड़ा

    #TokyoDreams: ओलंपिक जा रहे नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो कैसे शुरू किया? ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: रवि दहिया ने पदक किया पक्का, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन टोक्यो ओलंपिक
    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत ने 121 साल बाद एथलेटिक्स में जीता ओलंपिक पदक एथलेटिक्स
    #NewsBytesExclusive: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो कैसे चुना? पढ़िए ओलंपिक से पहले की खास बातचीत ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025