NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
    एशियाई खेलों में भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक (तस्वीर:X/@worldarchery)

    एशियाई खेल: भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 05, 2023
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 12वें दिन भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर की टीम ने गुरुवार को फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 235-230 की जीत दर्ज करते हुए तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में एक और स्वर्ण पदक जीता।

    इससे पहले महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने भी चीनी ताइपे को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

    मुकाबला

    भारत ने कोरिया को दी करारी मात

    भारत एंड-1 पर 58-55 से बढ़त हासिल की। स्पोर्टस्टार के अनुसार, कोरियाई टीम दोबारा एंड-2 के शुरुआत में 10 अंक से पिछ़ड़ गई और एक और अंक से पीछे रह गई।

    भारतीय टीम ने इनर सर्कल पर हमला जारी रखा और 116-114 से आगे हो गई।

    एंड-3 पर कोरिया ने 28/30 का स्कोर बनाया, जबकि भारत परफेक्ट 30 का स्कोर बनाने में सफल रहा। भारत ने कोरिया को पछाड़ते हुए एंड-4 में 60/60 का स्कोर बनाया।

    अन्य

    भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को 230-229 से हराया

    ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी और परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को 230-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

    निर्णायक एंड की शुरुआत में स्कोर बराबर होने के कारण भारत 230 अंक तक पहुंच गया।

    चीनी ताइपे को अपने अंतिम तीन शॉट्स में परफेक्ट 30 की जरूरत थी, लेकिन वह केवल 29 ही बना सका। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता था।

    उपलब्धि

    एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में शीर्ष पर है भारत

    भारत ने एशियाई खेलों में तीरंदाजी में कम से कम 5 पदक पक्के कर लिए हैं।

    इसका कारण है कि प्रवीण ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा ने अखिल भारतीय पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाकर शीर्ष दो में जगह पक्की कर ली है।

    एशियाई खेलों में तीरंदाजी में भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंचियोन 2014 में था, जहां उन्होंने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    दक्षिण कोरिया

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल, टेनिस: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले की जोड़ी ने भारत को दिलाया 9वां स्वर्ण पदक रोहन बोपन्ना
    एशियाई खेल, मुक्केबाजी: प्रीति पवार ने पक्का किया पदक, पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया खेलकूद
    एशियाई खेल: भारत ने स्क्वैश में जीता स्वर्ण पदक, पाकिस्तान को दी मात खेलकूद
    एशियाई खेल: कार्तिक और गुलवीर ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर रेस में रजत और कांस्य जीता खेलकूद

    दक्षिण कोरिया

    कोरोना वायरस: अमीर देशों ने खरीदी वैक्सीन की ज्यादातर आपूर्ति, पीछे छूटे गरीब देश भारत की खबरें
    दक्षिण कोरिया: रविवार को मिले कोरोना के रिकॉर्ड मामले, कड़ी पाबंदियों पर हो रहा विचार भारत की खबरें
    कोरोना का नया स्ट्रेन: दक्षिण कोरिया में सामने आए मामले, लंदन से लौटे लोग मिले संक्रमित यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दक्षिण कोरिया मेें बीते साल पहली बार जन्म से ज्यादा मौतें, चिंता बढ़ी जनसंख्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025