NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में जापान को हराया 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में जापान को हराया 
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में चौथा स्वर्ण पदक जीता है (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में जापान को हराया 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 06, 2023
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    एशियाई खेल 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

    भारतीय टीम ने इस खिताबी मुकाबले में जापान को 5-1 से हरा दिया। भारत ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है।

    भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी मुकाबला नहीं हारी और अंत तक अजेय रही।

    आइए मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    जानकारी

    एशियाई खेलों में भारत के हॉकी पदक 

    भारत की पुरुष हॉकी टीम का एशियाई खेलों में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उसने एशियाई खेलों में अब तक कुल 16 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 4 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

    रिपोर्ट

    गोल रहित रहा पहला क्वार्टर 

    फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दोनों ही टीमों ने प्रतिष्ठा के अनुरूप दमदार शुरुआत की।

    पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने गोल करने के लिए भरकस प्रयास किया, लेकिन सफलता किसी को हाथ नहीं लगी।

    मैच के 15वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह उसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सका।

    हरमनप्रीत ने गोल का प्रयास किया, लेकिन ताकुमी ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए गोल का बचाव कर लिया।

    रिपोर्ट

    हाफ टाइम तक 1-0 से आगे रहा भारत 

    दूसरा क्वार्टर भारत के लिए गोल की सौगात लेकर आया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने रिवर्स हिट मारते हुए शानदार गोल दाग दिया।

    मैच के 25वें मिनट में दागे गए इस गोल से भारत को 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त प्राप्त हुई। उसी समय गुरजंत को ग्रीन कार्ड भी मिला।

    इसके बाद दोनों टीमों ने गोल के लिए पूरी ताकस के प्रहार किए, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिल पाई।

    रिपोर्ट

    तीसरे क्वार्टर में 3-0 से आगे रहा भारत 

    तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने रफ्तार पकड़ी और जापान पर धावा बोल दिया।

    मैच के 32वें मिनट में हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर गोल दागते हुए भारत के खाते में दूसरा गोल जोड़ दिया।

    इसके बाद भारत को तीसरे गोल के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा और जल्दी ही सफलता हाथ लगी।

    मैच के 36वें मिनट में हरमनप्रीत ने सुखजीत से मिले पास को गोल में तब्दील कर बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया।

    रिपोर्ट

    चौथे क्वार्टर में खुला जापान का खाता 

    चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम पूरे रंग में नजर आई। मैच के 48वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी।

    51वें मिनट में जापान को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम की ओर से तनाका सेरेन ने दूसरे प्रयास में इसे गोल में तब्दील कर जापान का खाता खोल दिया।

    हरमनप्रीत ने मैच के 59वें मिनट में भारत के लिए 5वां गोल दागते हुए 5-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।

    रिपोर्ट

    एशियाई खेल 2023 में भारतीय हॉकी टीम का सफर 

    पहला मैच: उज्बेकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से हराया।

    दूसरा मैच: सिंगापुर को 16-1 के बड़े अंतर से हराया।

    तीसरा मैच: जापान को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-2 से हराया।

    चौथा मैच: पाकिस्तान को 10-2 के रिकॉर्ड अंतर से दी शिकस्त।

    पांचवां मैच: बांग्लादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।

    सेमीफाइनल मैच: दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    फाइनल मैच: भारत ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

    रिपोर्ट

    एशियाई खेलों में भारत के पदक: 

    1958: रजत पदक

    1962: रजत पदक

    1966: स्वर्ण पदक

    1970: रजत पदक

    1974: रजत पदक

    1978: रजत पदक

    1982: रजत पदक

    1986: कांस्य पदक

    1990: रजत पदक

    1998: स्वर्ण पदक

    2002: रजत पदक

    2006: भारत पांचवें स्थान पर रहा

    2010: कांस्य पदक

    2014: स्वर्ण पदक

    2018: कांस्य पदक

    2023: स्वर्ण पदक

    भारत ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 2024 में होने वाले पेरिस ओलम्पिक के लिए योग्यता भी हासिल की ली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी टूर्नामेंट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल: भारत ने शनिवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  टेनिस
    एशियाई खेल: अविनाश साबले ने स्टेपलचेज और तेजिंदर पाल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक अविनाश साबले
    एशियाई खेल: भारत के पदकों की संख्या 50 के पार, जानिए रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन  अविनाश साबले
    एशियाई खेल: भारत बनाम नेपाल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    हॉकी समाचार

    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी टूर्नामेंट
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड की दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से हराया हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल: घाना को 5-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने की शानदार शुरुआत भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार, शूटआउट के फैसले पर विवाद भारतीय महिला हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025