NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, जापान को 2-1 से हराया 
    अगली खबर
    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, जापान को 2-1 से हराया 
    एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक (तस्वीर:X/@TheHockeyIndia)

    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, जापान को 2-1 से हराया 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 07, 2023
    03:14 pm

    क्या है खबर?

    एशियाई खेल 2023 में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी।

    भारतीय टीम ने पदक जीतने की उम्मीद को पूरा करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।

    कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जापान महिला हॉकी टीम को 2-1 से हराकर देख के खाते में एक और पदक जोड़ दिया।

    आइए मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    भारत के लिए दीपिका और सुशीला ने दागे गोल 

    भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर की शुरुआत अंदाज में की कुछ ही देर में भारत के खाते में पहला गोल जुड़ गया।

    स्टार हॉकी प्लेयर दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

    हालांकि, दूसरे क्वार्टर में जापान ने गोल कर मैच में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

    इसके बाद तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्ट में सुशीला ने गोल कर बढ़त को 2-1 कर दिया।

    रिपोर्ट

    वर्तमान में भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग 7वीं 

    वर्तमान में भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग 7वीं हैं, जबकि जापान टीम की रैंकिंग 11वीं है।

    जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों के फाइनल में भारत और जापान एक-दूसरे से भिड़े, जिसमें जापान 2-1 से विजयी हुआ था।

    दोनों टीमों ने इससे पहले इंचियोन 2014 में कांस्य पदक मैच भी खेला था, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था।

    दोनों के बीच कुल 29 मैचों में से भारत ने 11 और जापान ने 15 जीते हैं, जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे।

    रिपोर्ट

    एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर 

    पहला मैच: भारत ने सिंगापुर को 13-0 के बड़े अंतर से हराया।

    दूसरा मैच: भारत ने मलेशिया को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से रौंदा।

    तीसरा मैच: भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुश्किल मैच में 1-1 से ड्रा खेला।

    चौथा मैच: भारत ने हांगकांग को 13-0 के विशाल अंतर से मात दी।

    सेमीफाइनल मैच: भारत को चीन के हाथों 0-4 से हार मिली।

    कांस्य पदक मैच: भारत ने जापान को 2-1 से शिकस्त दी।

    रिपोर्ट

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जीता था स्वर्ण 

    भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

    भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में जापान हॉकी टीम को 5-1 से हराते हुए एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की।

    भारत ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 2024 में होने वाले पेरिस ओलम्पिक के लिए योग्यता भी हासिल की।

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियाई खेलों में यह 16वां पदक रहा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    भारतीय महिला हॉकी टीम
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 से हराया भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की जोड़ी ने नौकायान में जीता कांस्य पदक भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: रवि बिश्नोई ने चटकाए 3 विकेट, भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    संघर्ष, सफर और ओलंपिक की तैयारियां; भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी से खास बातचीत हॉकी समाचार
    कोरोना से लड़ाई: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जुटाए 20 लाख रूपये, NGO को दिया दान हॉकी समाचार
    कोराना वायरस: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कुक की मौत, भारतीय हॉकी टीम फंसी भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली करारी हार ओलंपिक

    हॉकी समाचार

    भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड की दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    पुरुष हॉकी विश्व कप: दक्षिण कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया, जानिए अन्य नतीजे हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: चंदा जुटाकर टूर्नामेंट में खेलने पहुंची है वेल्स की टीम, वैज्ञानिक-इंजीनियर हैं खिलाड़ी हॉकी विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025