NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल 2023: टेबल टेनिस में भारतीय दल से संबंधित सभी जानकारी 
    अगली खबर
    एशियाई खेल 2023: टेबल टेनिस में भारतीय दल से संबंधित सभी जानकारी 
    शरथ कमल से होंगी पदक की उम्मीदें (तस्वीर: एक्स/@sharathkamal1)

    एशियाई खेल 2023: टेबल टेनिस में भारतीय दल से संबंधित सभी जानकारी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 19, 2023
    09:31 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने 2018 में जकार्ता में आयोजित हुए पिछले एशियाई खेल में 2 कांस्य पदक जीते थे। अब आगामी खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक संख्या में इजाफा करने का प्रयास करेंगे।

    इस बार अचंता शरथ कमल और मनिका बत्रा जैसे खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, जिनसे पदक की उम्मीद की जा सकती है।

    आइए भारत के टेबल टेनिस दल से जुड़ी सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    शरथ कमल 

    शरथ कमल से होंगी उम्मीदें 

    41 वर्षीय अजंता शरथ कमल ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता और प्योंगचांग में 2023 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पर कब्जा जमाया था।

    वह लगभग 2 दशकों से टेबल टेनिस में भारत के लिए उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और हमेशा बड़े आयोजनों में कमाल करते हैं।

    राष्ट्रमंडल खेलों में शरथ ने 7 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। वह 10 बार सीनियर नेशनल चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

    बत्रा 

    मनिका बत्रा करना चाहेंगी कमाल 

    मनिका बत्रा एशियन कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी। उन्होंने पिछले साल बैंकॉक में कांस्य पदक जीता था।

    28 वर्षीय खिलाड़ी महिला टीम की अगुवाई करेंगी और इस संस्करण में मिश्रित युगल में जी साथियान के साथ जोड़ी भी बनाएंगी।

    बता दें कि उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल और महिला टीम स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक जीते थे।

    साथियान 

    साथियान भी अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे 

    साथियान भी टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य होंगे। वह पुरुष एकल, युगल और टीम स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    वह प्योंगचांग में 2023 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

    साथियान ने 2018 एशियाड में पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और वह चीन में उससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    वह अपने अनुभव का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

    अन्य 

    अन्य खिलाड़ियों पर एक नजर 

    राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला ने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में शरथ के साथ जोड़ी बनाई और स्वर्ण पदक जीता था। वह एकल में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहेंगी।

    महिला युगल में अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी भारत की सर्वश्रेष्ठ दावेदार होंगी।

    पुरुष टीम स्पर्धा में हरमीत देसाई और मानुष शाह अहम भूमिका निभाएंगे।

    युवा दीया चितले अपनी प्रतिभा का प्रमाण देने की कोशिश करेंगी।

    दल 

    ऐसा है भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों का दल 

    पुरुष एकल: शरथ कमल और साथियान ज्ञानसेकरन।

    महिला एकल: मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला।

    पुरुष युगल: शरथ कमल/साथियान ज्ञानसेकरन और मानव ठक्कर/मानुष शाह।

    महिला युगल: सुतीर्था मुखर्जी/अयहिका मुखर्जी और श्रीजा अकुला/दीया चितले।

    मिश्रित युगल: मनिका बत्रा/साथियान ज्ञानसेकरन और श्रीजा अकुला/हरमीत देसाई।

    पुरुष रिजर्व: एसएफआर स्नेहित और सानिल शेट्टी।

    महिला रिजर्व: अर्चना कामथ और रीथ रिशिया।

    जानकारी

    22 सितंबर से शुरू होंगे टेबल टेनिस के मुकाबले 

    आगामी एशियाई खेलों में टेबल टेनिस के मुकाबले 22 सितंबर से खेले जाएंगे। इसके सभी 7 स्पर्धाओं के मुकाबले 2 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अचंता शरत कमल
    टेबल टेनिस
    एशियाई खेल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अचंता शरत कमल

    राष्ट्रमंडल खेल: एकतरफा मुकाबले में सिंगापुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम टेबल टेनिस
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: टेबल टेनिस में 40 वर्षीय अचंता शरत कमल ने जीता स्वर्ण पदक टेबल टेनिस

    टेबल टेनिस

    मौमा दास समेत इन सात खेल हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार एथलेटिक्स
    शरत कमल समेत चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई टोक्यो ओलंपिक
    टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स में शरत कमल और मनिका बत्रा ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक टिकट ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त मनिका बत्रा

    एशियाई खेल

    #SportsHeroesOfIndia: पान सिंह तोमर को खोजने वाले, एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता, जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी एथलेटिक्स
    एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश ने 249 रनों से जीता टी-20 मैच, केवल छह रनों पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025