NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल 2023: कुश्ती में भारतीय दल से संबंधित सभी अहम जानकारी 
    अगली खबर
    एशियाई खेल 2023: कुश्ती में भारतीय दल से संबंधित सभी अहम जानकारी 
    भारत को बजरंग से होंगी पदक की उम्मीदें (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    एशियाई खेल 2023: कुश्ती में भारतीय दल से संबंधित सभी अहम जानकारी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 19, 2023
    10:03 pm

    क्या है खबर?

    19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के हांगझू में आयोजित होंगे। इन खेलों में कुश्ती के मुकाबले 4 से 7 अक्टूबर तक लिनन स्पोर्ट्स कल्चर एंड एक्जीबिशन सेंटर में खेले जाएंगे।

    पिछले एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पूनिया पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। इस बार कुल 18 भारतीय पहलवानों का दल पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

    आइए भारतीय दल और शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।

    दल 

    ऐसा है पूरा भारतीय दल 

    महिला फ्रीस्टाइल: पूजा गहलोत (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), मानसी अहलावत (57 किग्रा), सोनम मलिक (62 किग्रा), राधिका (68 किग्रा) और किरण (76 किग्रा)।

    ग्रीको रोमन: ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), नीरज (67 किग्रा), विकास (77 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), नरिंदर चीमा (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा)।

    पुरुष फ्रीस्टाइल: अमन सहरावत (57 किग्रा), बजरंग पूनिया (65 किग्रा), यश (74 किग्रा) दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की (97 किग्रा) और सुमित (125 किग्रा)।

    पदक 

    पदक के लिए प्रबल दावेदार होंगे ये खिलाड़ी 

    बजरंग से भारत को पदक की आस रहने वाली है। उन्होंने जकार्ता खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

    शुरुआत में स्टैंडबाय खिलाड़ी रही अंतिम को विनेश फोगाट की जगह पर मौका मिला है। बता दें विनेश चोट के कारण इन खेलों से बाहर हो गई थी। 2 बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम से पदक की उम्मीद की जा सकती है।

    2022 राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपक अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

    शेड्यूल 

    ऐसा है कुश्ती का कार्यक्रम (1/3)

    4 अक्टूबर: पुरुष ग्रीको-रोमन (60 किग्रा, 67 किग्रा, 77 किग्रा, 87 किग्रा), क्वालिफिकेशन, रेपेचेज, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

    4 अक्टूबर: पुरुष ग्रीको-रोमन (60 किग्रा, 67 किग्रा, 77 किग्रा, 87 किग्रा), कांस्य पदक मैच, स्वर्ण पदक मैच, शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक।

    5 अक्टूबर: पुरुष ग्रीको-रोमन (97 किग्रा, 130 किग्रा), महिला फ्रीस्टाइल (50 किग्रा, 53 किग्रा, 57 किग्रा), क्वालिफिकेशन, रेपेचेज, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

    कार्यक्रम 

    ऐसा है कुश्ती का कार्यक्रम (2/3)

    5 अक्टूबर: पुरुष ग्रीको-रोमन (97 किग्रा, 130 किग्रा), महिला फ्रीस्टाइल (50 किग्रा, 53 किग्रा, 57 किग्रा), कांस्य पदक मैच, स्वर्ण पदक मैच, शाम 5:00 से 8:00 बजे तक।

    6 अक्टूबर: महिला फ्रीस्टाइल (62 किग्रा, 68 किग्रा, 76 किग्रा), पुरुष फ्रीस्टाइल (57 किग्रा, 65 किग्रा), क्वालिफिकेशन, रेपेचेज, सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक।

    6 अक्टूबर: महिला फ्रीस्टाइल (62 किग्रा, 68 किग्रा, 76 किग्रा), पुरुष फ्रीस्टाइल (57 किग्रा, 65 किग्रा), कांस्य पदक, स्वर्ण पदक मैच, शाम 5:00 से 8:00 बजे तक।

    कार्यक्रम 

    ऐसा है कुश्ती का कार्यक्रम (3/3)

    7 अक्टूबर: पुरुषों की फ्रीस्टाइल (74 किग्रा, 86 किग्रा, 97 किग्रा, 125 किग्रा), क्वालिफिकेशन, रेपेचेज, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

    7 अक्टूबर: पुरुषों की फ़्रीस्टाइल (74 किग्रा, 86 किग्रा, 97 किग्रा, 125 किग्रा), कांस्य पदक मैच, स्वर्ण पदक मैच, शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    एशियाई खेलों में कुश्ती भारत का दूसरा सबसे सफल खेल है। कुश्ती में भारत के कुल 59 पदक (11 स्वर्ण, 14 रजत और 34 कांस्य) जीते हैं। पिछले एशियाई खेलों में भारत ने कुश्ती में 2 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    बजरंग पूनिया
    कुश्ती

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    एशियाई खेल

    #SportsHeroesOfIndia: पान सिंह तोमर को खोजने वाले, एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता, जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी एथलेटिक्स
    एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश ने 249 रनों से जीता टी-20 मैच, केवल छह रनों पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार

    बजरंग पूनिया

    टोक्यो ओलंपिक: लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग पूनिया कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारे बजरंग पुनिया, टूटा स्वर्ण या रजत जीतने का सपना कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: महिला हॉकी टीम ने गंवाया कांस्य जीतने का मौका, ऐसा रहा भारत का दिन ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारत को मिला छठा पदक, बजरंग पुनिया ने जीता कांस्य ओलंपिक

    कुश्ती

    निलंबित होने के बाद विनेश ने दिया भावुक बयान, वापसी नहीं करने के दिए संकेत विनेश फोगाट
    अस्थाई तौर पर निलंबित हुई विनेश ले सकेंगी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा, WFI ने दी अनुमति बजरंग पूनिया
    विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास खेलकूद
    भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण बजरंग पूनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025