NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप टेबल टेनिस: मनिका बत्रा ने जीता कांस्य, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
    खेलकूद

    एशिया कप टेबल टेनिस: मनिका बत्रा ने जीता कांस्य, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

    एशिया कप टेबल टेनिस: मनिका बत्रा ने जीता कांस्य, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 19, 2022, 05:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एशिया कप टेबल टेनिस: मनिका बत्रा ने जीता कांस्य, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
    मनिका बत्रा ने रचा इतिहास (तस्वीर: ट्विटर/@imrahultrehan)

    स्टार भारतीय टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा ने शनिवार को अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की। बैंकाक में आयोजित हो रहे ITTF-ATTU एशियन कप टूर्नामेंट में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर धमाका कर दिया। वह अब इस आयोजन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस प्लेयर बन गई हैं। भारतीय खिलाड़ी की गिनती इस खेल के अग्रणी खिलाड़ियों में होती है। आइये जानते हैं बत्रा की उपलब्धि और करियर के बारे में।

    टूर्नामेंट में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    बत्रा ने विश्व नंबर छह और तीन बार की एशियाई चैंपियन हिना हयाता के खिलाफ 4-2 के अंतर से कांस्य पदक जीता। बत्रा ने हयाता को 11-6, 6-11, 11-7, 12-10, 4-11, 11-2 से हराया। अचंता शरथ कमल और जी साथियान के क्रमशः 2015 और 2019 में छठे स्थान पर रहने के बाद बत्रा का अब टूर्नामेंट में एक भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज हो गया है। विशेष रूप से वह महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं।

    मैंने अपने खेल का पूरा मजा लिया- बत्रा

    कांस्य पदक जीतने वाली बत्रा को पुरस्कार स्वरूप 10,000 डॉलर (लगभग आठ लाख रुपये) की राशि भी प्राप्त हुई है। मुकाबले के बाद उन्होंने पदक जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ी जीत है। मैंने टूर्नामेंट के दौरान खेल का पूरा मजा लिया और शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया। मैं भविष्य में भी अपनी मेहनत को जारी रखूंगी।"

    बत्रा को सेमीफाइनल में मिली थी मीमा इतो से हार

    इससे पूर्व भारतीय स्टार को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की मीमा इतो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में उन्हें 8-11, 11-7, 7-11, 6-11, 11-8, 7-11) (2-4) से हार का झेलनी पड़ी। हार के बाद भी बत्रा ने अपना संयम और उम्मीद नहीं छोड़ी। 1.63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मेडल जीतकर ही दम लिया।

    बत्रा ने टूर्नामेंट में किया था बड़ा उलटफेर

    थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित हो रहे एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2022 में भारतीय खिलाड़ी का सफर गुरुवार से शुरू हुआ था। उन्होंने पहले दौर में कमाल का प्रदर्शन करते हुए विश्व रैंकिंग में 7वें नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन जिंगटोंग को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर महाद्वीप के पुरुष और महिला वर्ग में चोटी के 16 खिलाड़ी भाग लेते हैं।

    बत्रा के नाम दर्ज हैं ये खास उपलब्धियां

    बत्रा के नाम इस खेल की कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं, जो उन्हें खास बनाती है। राष्ट्रमंडल खेलों में वह तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए टूर्नामेंट में उन्होंने महिला एकल स्पर्धा, महिला डबल्स स्पर्धा और मिक्स डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। उन्होंने 2018 में ही जकार्ता में आयोजित हुए एशियन गेम्स में मिस्क डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। साउथ एशियन गेम्स में वे तीन स्वर्ण जीत चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टेबल टेनिस
    मनिका बत्रा

    ताज़ा खबरें

    बेयर ग्रिल्स को दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा विवाद बेयर ग्रिल्स
    दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश दूसरी पारी में 231 पर सिमटी, भारत को दिया 145 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, पुलिस हिरासत में 44 लोग राजस्थान
    पवन कल्याण के साथ इस पैन इंडिया फिल्म में नजर आएंगे बॉबी देओल बॉबी देओल

    टेबल टेनिस

    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार खेल पुरस्कार
    खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार खेल पुरस्कार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: टेबल टेनिस में 40 वर्षीय अचंता शरत कमल ने जीता स्वर्ण पदक राष्ट्रमंडल खेल 2022
    राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया राष्ट्रमंडल खेल 2022

    मनिका बत्रा

    नेशनल कोच सौम्यदीप ने मुझसे ओलंपिक क्वालीफायर मैच हारने को कहा था- मनिका टेबल टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त टेबल टेनिस
    टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स में शरत कमल और मनिका बत्रा ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक टिकट टेबल टेनिस

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2022