Page Loader
एशियाई खेल: मुक्केबाजी में प्रीति ने जीता कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक का टिकट भी कटाया
मुक्केबाजी में प्रीति ने जीता कांस्य पदक (तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

एशियाई खेल: मुक्केबाजी में प्रीति ने जीता कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक का टिकट भी कटाया

Oct 03, 2023
12:31 pm

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 10वें दिन मंगलवार को भारत की झोली में दूसरा कांस्य पदक आया। मुक्केबाजी में प्रीति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं के 54 किग्रा सेमीफाइनल मुकाबले में 2018 की स्वर्ण पदक विजेता चीन की युआन चैंग के खिलाफ उन्हें हार मिली। इसके साथ ही एशियाई खेलों में उनके सफर पर भी विराम लग गया है। साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 का टिकट भी कटा लिया है।

पदक

भारत ने अब तक जीते 62 पदक

एशियाई खेलों में भारत के अब तक 62 पदक (स्वर्ण-13, रजत-24, कांस्य-25) हो गए हैं। 10वें दिन भारत की शुरुआत भी कांस्य पदक से हुई थी। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की कैनो डबल 1,000 मीटर स्पर्धा में 3.53.329 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुष तीरंदाजी में भारत के दो पदक पक्के हो गए हैं। अभिषेक और ओजस फाइनल में पहुंच गए हैं। ऐसे में एक स्वर्ण और एक रजत पदक आना तय है।

ट्विटर पोस्ट

प्रीति ने जीता कांस्य पदक