Page Loader
एशियाई खेल: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की जोड़ी ने नौकायान में जीता कांस्य पदक
अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने जीता कांस्य पदक (तस्वीर: एक्स/@ianuragthakur)

एशियाई खेल: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की जोड़ी ने नौकायान में जीता कांस्य पदक

Oct 03, 2023
09:54 am

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 10वें दिन कांस्य पदक से भारत का खाता खुला। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की जोड़ी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की कैनो डबल 1,000 मीटर स्पर्धा में 3.53.329 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के 19वें एशियाई खेल में कुल पदकों की संख्या 61 हो गई है। इससे पहले एशियाई खेलों में 9वें दिन भारत ने कुल 7 पदक जीते थे।

खेल

तीरंदाजी में भी पदक पक्का

बात करें तीरंदाजी की तो भारत की अदिति और ज्योति सुरेखा ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। दोनों सेमीफाइनल मैच में भिड़ेंगी, ऐसे में भारत के लिए एक और पदक पक्का हो गया है। इन दोनों में से एक खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेगी और कम से कम रजत पदक पक्का करेगी। वहीं 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय क्रिकेट टीम का सामना नेपाल क्रिकेट टीम से हुआ, जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली।

जानकारी

पदक तालिका का हाल

भारत के अब तक 61 पदक हो गए हैं। इनमें 13 स्वर्ण, 24 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। 269 पदकों के साथ चीन पहले, दक्षिण कोरिया (122) दूसरे और जापान (122) तीसरे पायदान पर है।