वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में इंडिया-A के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने UAE-A टीम के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। यह उनके लिस्ट-A करियर का दूसरा ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया। यह लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक रहा है। उनकी इस पारी की बदौलत ही इंडिया-A की टीम 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से जीत की ओर बढ़ी।
बल्लेबाजी
कैसी रही सूर्यवंशी की पारी और साझेदारी?
इंडिया-A को 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा (12) की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में ही 68 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान सूर्यवंशी ने पहले मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
इसके बाद उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी को आगे बढ़ाया। वह अब तक 14 छक्के और 4 चौके जड़ चुके हैं।
करियर
कैसा रहा है सूर्यवंशी का लिस्ट-A करियर?
बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में 40 से अधिक की औसत और 165 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन अपने नाम किए हैं।
इस दौरान उन्होंने 2 शतकों के अलावा 2 शतक भी जड़े हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 190 रन रहा है।
इस प्रारूप में वह अब तक 75 चौके और 49 छक्के जड़ चुके हैं।