Loading...
एशिया कप 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने तैयारी के लिए पुरुष टीम से किया मुकाबला
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष टीम से किया मुकाबला

एशिया कप 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने तैयारी के लिए पुरुष टीम से किया मुकाबला

Aug 25, 2026
12:42 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने महिलाओं के एशिया कप 2026 की तैयार के लिए बेहद ही अनोखा रास्ता चुना है। टीम ने लाहौर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में लगे पूर्व टूर्नामेंट प्रशिक्षण शिविर के दौरान पुरुषों की एक टीम के खिलाफ टी-20 मुकाबले खेले हैं। बता दें कि फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान महिला टीम 28 अगस्त से दुबई में शुरू होने वाले इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए रवाना होगी। फातिमा इस टूर्नामेंट से टीम में वापसी करेंगी।

रणनीति

पाकिस्तान महिला टीम ने क्या अपनाई रणनीति?

यह अभ्यास मैच किसी साधारण परिस्थिति आधारित नेट प्रैक्टिस की तरह नहीं थे, बल्कि अब्दुल कादिर क्रिकेट एकेडमी की पुरुषों की टीम के खिलाफ पूरे टी-20 नियमों के तहत खेले गए थे।

टीम प्रबंधन का मुख्य विचार महिला खिलाड़ियों को अधिक कठिन प्रतिद्वंद्वी के सामने रखकर दबाव वाले क्षणों में सही निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करना था।

कप्तान फातिमा ने माना कि इन प्रतिस्पर्धी मैचों से उन्हें और टीम की अन्य खिलाड़ियों को काफी मदद मिली है।

खिताब

महिला एशिया कप का खिताब नहीं जीत पाई है पाकिस्तान टीम

पाकिस्तानी टीम ने एक बार भी महिला एशिया कप खिताब नहीं जीता है। साल 2012 और 2016 में वह फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन दोनों बार उन्हें भारतीय टीम के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

पिछले दो सीजन में वे सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई हैं।

टीम हाल ही में समाप्त हुए महिला टी-20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान से उबरने का प्रयास कर रही है, जहां उसे 5 मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान का पूरा कार्यक्रम

पाकिस्तान की टीम को ग्रुप-A में भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ है। उसे 1 सितंबर थाईलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना है। इसके बाद वह 5 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और 7 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ ग्रुप चरण मुकाबला खेलेगी।

ADVERTISEMENT