NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप 2023: शुभमन गिल ने लगाया अपना 5वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    एशिया कप 2023: शुभमन गिल ने लगाया अपना 5वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    गिल ने लगाया शानदार शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    एशिया कप 2023: शुभमन गिल ने लगाया अपना 5वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 15, 2023
    09:59 pm

    क्या है खबर?

    एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। सुपर-4 चरण में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में गिल ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक (121) लगाया।

    यह इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से निकलने वाली पहली शतकीय पारी रही और इस दौरान उन्होंने 2023 में अपने 1,000 वनडे रन भी पूरे किए।

    आइए उनकी पारी और इस प्रारूप के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    गिल ने खेली शानदार पारी 

    जीत के लिए मिले 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभाले रखा और 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने डटकर बल्लेबाजी की और 117 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    बांग्लादेश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गिल ने 133 गेंद में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

    करियर 

    शानदार चल रहा है गिल का वनडे करियर 

    गिल ने 2019 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 32 मैचों में लगभग 65 की औसत के साथ 1,600 से अधिक रन बना लिए हैं।

    वह अपने युवा करियर में दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।

    वह एशिया कप 2023 के दौरान ही वनडे करियर में सबसे कम पारियों में 1,500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

    एशिया कप 

    एशिया कप 2023 में गिल के प्रदर्शन पर एक नजर 

    इस समय खेले जा रहे एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

    उन्होंने दूसरे मैच में नेपाल के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 67 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अपने तीसरे मैच के पाकिस्तान के विरुद्ध उन्होंने 58 रन की पारी खेली थी।

    अपने चौथे मैच में वह श्रीलंका के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे और 19 रन बनाकर आउट हुए थे।

    वनडे रन 

    गिल ने 2023 में पूरे किए 1,000 वनडे रन 

    गिल 2023 में सबसे पहले 1,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने महज 17 पारियों में ये आंकड़ा पार किया। इस साल उनके बाद सर्वाधिक रन UAE के आसिफ खान (934) और श्रीलंका के पथुम निसानका (817) ने बनाए हैं।

    भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो गिल के बाद 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। बता दें कि कोहली ने 14 मैचों में 556 रन बनाए हुए हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    गिल ने 23 साल और 132 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 149 गेंद में 208 रन बनाए थे, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप क्रिकेट
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    शुभमन गिल

    क्रिकेटर शुभमन गिल अब अभिनय में आजमाएंगे हाथ? बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कही यह बात बॉलीवुड समाचार
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी बन सकते हैं शुभमन गिल, जानिए उनके आंकड़े   भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: एक गेंदबाज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा ने गिल को बताया भारतीय टीम का बड़ा खिलाड़ी, कोहली ने भी की तारीफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज 8,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
    एशिया कप 2023: कौन है दुनिथ वेल्लालागे, जिन्होंने भारत के खिलाफ झटके 5 विकेट?  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: बारिश के चलते रुका मुकाबला, श्रीलंका के खिलाफ भारत का स्कोर 197/9 रन एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप में बतौर कप्तान शानदार हैं रोहित के आंकड़े, 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप 2023: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में कैसा रहा है श्रीलंका और पाकिस्तान का प्रदर्शन?  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप: पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए शाहनवाज और जमान का कैसा रहा है करियर?  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह टूर्नामेंट से हुए बाहर, जमान खान लेंगे जगह  नसीम शाह
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम भारत: रोहित शर्मा दूसरे सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए पाकिस्तान के बाबर आजम ने जीता पुरस्कार बाबर आजम
    रोहित-कोहली ने साझेदारी में सबसे तेज पूरे किए 5,000 वनडे रन, ये बने रिकॉर्ड्स  विराट कोहली
    केएल राहुल हैं मध्यक्रम में सर्वाधिक वनडे औसत से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानिए आंकड़े केएल राहुल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025