NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप 2023: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं ये 5 कीर्तिमान
    अगली खबर
    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं ये 5 कीर्तिमान
    10,000 वनडे रन पूरे करने के करीब हैं रोहित (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं ये 5 कीर्तिमान

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 11, 2023
    03:33 pm

    क्या है खबर?

    आगामी 30 अगस्त से वनडे प्रारूप में एशिया कप खेला जाना है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

    टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम भारतीय टीम अपने 8वें खिताब के लिए खेलते हुए नजर आने वाली है।

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आगामी टूर्नामेंट में 10,000 वनडे रन पूरे कर सकते हैं।

    आइए उन कीर्तिमान के बारे में जानते हैं, जिन्हें रोहित हासिल कर सकते हैं।

    उपलब्धि 

    दूसरे सबसे तेज 10,000 वनडे रन 

    रोहित 10,000 वनडे रन पूरे करने वाले छठे भारतीय और विश्व के कुल 15वें बल्लेबाज बनने के करीब हैं। यह आंकड़ा हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बनने के लिए उन्हें अगली 21 पारियों में सिर्फ 167 रनों की जरूरत है।

    सचिन तेंदुलकर (259 पारी) फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं और विराट कोहली (205 पारी) सबसे तेज यह आंकड़ा छू चुके हैं।

    इसके साथ ही भारत 10,000 से अधिक वनडे रन वाले 6 खिलाड़ियों वाला पहला देश बन जाएगा।

    ओपनर 

    8,000 रन वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज  

    रोहित को पारी की शुरुआत करते हुए खासी सफलता मिली है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने वनडे करियर में 7,807 रन बना लिए हैं। वह 193 रन और बनाते ही 8,000 वनडे रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे।

    वह तेंदुलकर (15,310) और सौरव गांगुली (9,146) के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

    50 ओवर के प्रारूप में कम से कम 3,000 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में रोहित का औसत सबसे अधिक (55.76) है।

    250 मैच 

    250 वनडे मैच पूरे करने के करीब हैं रोहित 

    अगर भारत फाइनल में पहुंचता है और रोहित सभी 6 मैचों में खेलते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 250 मैच पूरे करने वाले 9वें भारतीय बन जाएंगे।

    इस प्रारूप में रोहित के पदार्पण के बाद से केवल महेंद्र सिंह धोनी (276) और कोहली (275) ने ही अधिक वनडे मैच खेले हैं।

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन 233 वनडे मैचों के साथ इस सूची में अगले स्थान पर हैं।

    छक्के 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के 

    रोहित ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 534 छक्के लगाए हैं। वह 550 छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं।

    अगर रोहित एशिया कप में 20 छक्के लगाने में सफल हो पाते हैं, तो क्रिस गेल (533) को पीछे छोड़कर विश्व के सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    रोहित ने एशिया कप में 26 छक्के लगाए हैं और वह शाहिद अफरीदी (35 छक्के) को पीछे छोड़ सकते हैं।

    आंकड़े 

    एशिया कप में 1,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बनने का मौका 

    एशिया कप में आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज 1,000 रन नहीं बना पाया है, ऐसे में भारतीय कप्तान के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

    रोहित ने एशिया कप में अब तक 745 रन बनाए हैं। ऐसे में वह 255 रन बनाते ही 1,000 रन पूरे कर लेंगे।

    एशिया कप में सनथ जयसूर्या के नाम सबसे ज्यादा (1,220) रन हैं। दूसरे स्थान पर कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने (1,075) रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    एशिया कप क्रिकेट
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट
    दुश्मनों ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी

    रोहित शर्मा

    रोहित-यशस्वी की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, पोर्ट ऑफ स्पेन में की तीसरी सर्वाधिक ओपनिंग साझेदारी भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट हो, वनडे या टी-20 अंतरराष्ट्रीय, सभी प्रारूपों में शानदार है रोहित शर्मा का औसत भारतीय क्रिकेट टीम
    तिलक वर्मा के पिता ने की रोहित-रितिका की तारीफ, सुनाया उनके घर आने का किस्सा तिलक वर्मा
    रोहित शर्मा लगातार 30 टेस्ट पारियों में डबल डिजिट स्कोर करने वाले इकलौते बल्लेबाज बने  भारतीय क्रिकेट टीम

    एशिया कप क्रिकेट

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सलाहकार मिस्बाह उल हक ने मुख्य चयनकर्ता के लिए सुझाए 4 नाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: श्रीलंकाई खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    एशिया कप में कैसा रहा है विराट कोहली और बाबर आजम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    वनडे क्रिकेट

    एशिया कप 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स  रोहित शर्मा
    एशिया कप 2023 में विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स  विराट कोहली
    एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सफर पर एक नजर  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा का श्रीलंका में रहा है 25 का औसत, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा

    क्रिकेट के आंकड़े

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट लेने के करीब हैं रविचंद्रन अश्विन, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  रविचंद्रन अश्विन
    एशेज 2023: बेयरस्टो को रास आता है हेडिंग्ले ग्राउंड, 63 की औसत से बनाए हैं रन जॉनी बेयरस्टो
    महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हुए, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े  महेंद्र सिंह धोनी
    शाकिब अल हसन ने घर पर पूरे किए 400 अंतरराष्ट्रीय विकेट, जानिए आंकड़े  शाकिब अल हसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025