NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी फाइनल: बंगाल के कोच अरुण लाल ने की पिच की जमकर आलोचना
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: बंगाल के कोच अरुण लाल ने की पिच की जमकर आलोचना

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: बंगाल के कोच अरुण लाल ने की पिच की जमकर आलोचना

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 10, 2020
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ मिली पिच से पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल टीम के कोच अरुण लाल खुश नहीं हैं।

    फाइनल मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है और यह सौराष्ट्र का होम ग्राउंड है।

    लाल ने कहा कि BCCI को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इतने बड़े मुकाबले के लिए इतनी औसत पिच कैसे प्रदान की गई है।

    आइए जानते हैं लाल ने और क्या-क्या कहा।

    बयान

    राजकोट की पिच काफी खराब है- लाल

    लाल ने फाइनल की पिच को खराब बताया और कहा कि यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।

    पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद लाल ने कहा, "काफी खराब विकेट है। बोर्ड को ऐसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। गेंद सही से नहीं आ रही है। यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। गेंद सही से आ नहीं रही है और यह नीची रह रही है। यह काफी खराब है।"

    क्यूरेटर

    क्यूरेटर ने भी अपना काम सही ढंग से नहीं किया- लाल

    लाल ने क्यूरेटर पर भी अपना काम सही ढंग से नहीं करने का आरोप लगाया है।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या मैच को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाना था तो उन्होंने कहा, "नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। आपके पास न्यूट्रल क्यूरेटर हैं। बोर्ड को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। अपने क्यूरेटर को 15 दिन पहले ही भेज दीजिए। यहां तक कि क्यूरेटर ने भी अपना काम सही ढंग से नहीं किया है।"

    लेखा-जोखा

    अब तक कैसा रहा है खेल?

    शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद देने वाली पिच पर सौराष्ट्र ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े और अच्छी शुरुआत की।

    अवि बरोत और विश्वराज जडेजा ने अपने-अपने अर्धशतक लगाए और दूसरे सेशन में दो विकेट गिरे।

    बंगाल के गेंदबाजों ने तीसरे सेशन में दमदार गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए।

    पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सौराष्ट्र ने 206/5 का स्कोर बनाया।

    दूसरे दिन लंच तक उन्होंने 278/5 का स्कोर बना लिया है।

    पिच एनालिसिस

    लाल ने पिच की एनालिसिस में कही ये बातें

    लाल ने पिच की एनालिसिस करते हुए कहा, "तीसरे सेशन में हमें बल्लेबाजों पर अटैक करना था। जैसा कि मैंने कहा कि यह खराब पिच है तो आप रन खर्च करेंगे। मीडियम पेसर एक स्लिप के साथ गेंदबाजी कर रहा है और वहां स्लिप तक गेंद पहुंचने का कोई चांस नहीं है। यह काफी शर्मनाक होगा यदि तीसरे दिन तक गेंद रोल करना शुरु कर देगी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    BCCI

    हितों का टकराव: द्रविड़ को फिर भेजा गया नोटिस, एथिक्स ऑफिसर के सामने होना होगा प्रस्तुत राहुल द्रविड़
    तीन साल के लिए BCCI अध्यक्ष बन सकते हैं सौरव गांगुली, बदलने वाला है संविधान क्रिकेट समाचार
    एमएसके प्रसाद के बाद अगले BCCI चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2020 से पहले भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच सीरीज़ में टीवी अंपायर देगा नो बॉल क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट की संभावित टीमें व पिच रिपोर्ट समेत पूरी जानकारी विराट कोहली
    IPL 2020: इन पांच विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें इंडियन प्रीमियर लीग
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट के पहले दिन की सभी महत्वपूर्ण बातें विराट कोहली
    SENA देशों में लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े अजिंक्य रहाणे

    रणजी ट्रॉफी

    18 वर्षीय भारतीय तूफानी गेंदबाज ने किया कमाल, दस ओवर में झटके 10 विकेट, देखें वीडियो क्रिकेट समाचार
    इतिहास रचने से महज़ 10 रन दूर शुभमन गिल, छोड़ सकते हैं सभी को पीछे क्रिकेट समाचार
    बिहार के इस गेंदबाज़ ने रचा इतिहास, रणजी के एक सीज़न में लिए सबसे ज़्यादा विकेट बिहार
    ...अब भारत के क्रिकेटर की मैदान पर हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025