Loading...
अर्शदीप सिंह के आने से MI की गेंदबाजी होगी और घातक, इरफान पठान का बड़ा बयान 
अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह अब एक ही टीम के लिए खेलेंगे (फाइल तस्वीर)

अर्शदीप सिंह के आने से MI की गेंदबाजी होगी और घातक, इरफान पठान का बड़ा बयान 

Nov 11, 2026
02:22 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पंजाब किंग्स (PBKS) से अर्शदीप सिंह को ट्रेड करने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की गेंदबाजी और मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप के आने से टीम जसप्रीत बुमराह का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी। इसके अलावा, अर्शदीप के जुड़ने से 5 बार की चैंपियन MI को अपने विदेशी खिलाड़ियों के चयन में भी अधिक विकल्प और लचीलापन मिलेगा।

ट्रेड

दोनों खिलाड़ियों को 18-18 करोड़ रुपये मिलेंगे 

कई दिनों की अटकलों के बाद MI और PBKS के बीच यह बड़ा ट्रेड पूरा हो गया है। इसके तहत हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल हो गए हैं, जबकि अर्शदीप MI से जुड़ गए हैं।

हार्दिक को PBKS में 18 करोड़ रुपये मिलेंगे जो उनकी मौजूदा 16.35 करोड़ रुपये की फीस से अधिक है।

वहीं, अर्शदीप MI में अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर ही खेलते हुए नजर आएंगे।

बयान

इरफान ने क्या कहा?

खिलाड़ियों के ट्रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए पठान ने बताया कि अर्शदीप के आने से MI की टीम का संतुलन बेहतर हो सकता है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अर्शदीप के ट्रेड से MI की टीम काफी मजबूत हुई है। इससे टीम बुमराह का और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकेगी। साथ ही विदेशी खिलाड़ियों के चयन को लेकर भी टीम को फायदा मिलेगा।"

MI का पिछला संस्करण बेहद खराब रहा था। वह 9वें स्थान पर रही थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT