LOADING...
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं अर्शदीप सिंह, जानिए आंकड़े
अर्शदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए हैं 14 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं अर्शदीप सिंह, जानिए आंकड़े

Feb 27, 2026
08:04 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 1 मार्च को मैच खेलना है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त होगा। ऐसे में परिणाम के लिहाज से अहम मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी। इस बीच अर्शदीप के वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

मौजूदा टी-20 विश्व कप में अर्शदीप का प्रदर्शन 

अर्शदीप ने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 5 मैचों में 16.00 की औसत और 7.11 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 8 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा। उन्होंने सुपर-8 चरण में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट और जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे।

आंकड़े 

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय हैं अर्शदीप 

अर्शदीप ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.21 की औसत और 7.87 की इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा। कैरेबियाई टीम के खिलाफ अर्शदीप से ज्यादा विकेट वाले भारतीय सिर्फ कुलदीप यादव हैं। बता दें कि कुलदीप ने 9 मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

करियर 

शानदार रहा है अर्शदीप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

अर्शदीप ने साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 81 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.85 की औसत और 8.44 की इकॉनमी के साथ 126 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का ही रहा है। वह इस प्रारूप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज हैं।

Advertisement

आंकड़े 

टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय हैं अर्शदीप 

क्रिकइंफो के अनुसार, अर्शदीप टी-20 विश्व कप में भारत से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस तेज गेंदबाज ने 19 मैचों में 14.25 की औसत और 7.33 की इकॉनमी रेट के साथ 35 विकेट लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह 33 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर है। बता दें कि अर्शदीप ने टी-20 विश्व कप 2022 और 2024 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Advertisement