LOADING...
अर्शदीप सिंह ने साल 2022 से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लिए हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए उनके आंकड़े
चौथे टी-20 में अर्शदीप सिंह ने लिए 3 विकेट (तस्वीर: ट्विटर/@arshdeepsinghh)

अर्शदीप सिंह ने साल 2022 से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लिए हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Aug 13, 2023
03:15 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टी-20 मुकबाले में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वह 2022 से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने 2022 से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 47 विकेट लिए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर मार्क अडैर (46), तीसरे पर जोशुआ लिटिल (45), चौथे पर हारिस रऊफ (42) और 5वें पर वानिंदु हसरंगा (39) हैं।

प्रदर्शन

अर्शदीप ने 2022 में किया था डेब्यू

अर्शदीप ने 7 जुलाई, 2022 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साउथेम्प्टन में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 30 पारियों में 18.40 की औसत और 8.49 की इकॉनमी से 47 विकेट चटकाए हैं। 22 नवंबर, 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में उन्होंने 37 रन देकर 4 विकेट झटके थे। टी-20 में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में 24 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

टी-20 में मार्क का प्रदर्शन

आयरलैंड के मार्क ने 69 टी-20 में 19.31 की औसत और 7.65 की इकॉनमी से 97 विकेट लिए हैं। 4/13 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आयरलैंड के ही लिटिल ने 58 टी-20 की 57 पारियों में 23.67 की औसत और 7.58 की इकॉनमी से 68 विकेट अपने नाम किए हैं। 4/23 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हारिस ने 62 टी-20 में 21.71 की औसत और 8.04 की इकॉनमी से 83 विकेट झटके हैं। 4/18 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Advertisement