अर्शदीप सिंह विदेश में 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय बने, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मुकाबले में फिन एलन (2) के रूप में अपना पहला विकेट चटकाए ही उनके विदेशी सरजमीं पर 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे हो गए। वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। आइए उनके टी-20 क्रिकेट आंकड़े और अन्य रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
आंकड़े
अर्शदीप के विदेशों में कैसे रहे आंकड़े?
क्रिकइंफो के अनुसार, अपना 36वां विदेशी टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेलते हुए अर्शदीप ने 19 से ज्यादा की औसत और 8.3 से ज्यादा का इकॉनमी से 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।
इसमें 2 बार 4 विकेट हॉल भी शामिल है। इस मामले में किसी अन्य भारतीय गेंदाबज के नाम विदेशी सरजमीं पर 40 विकेट भी नहीं हैं।
इस बीच उन्होंने 23 विकेट कीवी टीम के खिलाफ 15 मैचों में 22 से ज्यादा की औसत से लिए हैं।
रिकॉर्ड
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट
अर्शदीप साल 2026 में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने इस साल 32 मैचों में 25 से ज्यादा की औसत और 9.18 की इकॉनमी रेट से 41 विकेट अपने नाम किए हैं।
इसके साथ ही भारतीय गेंदबाज ने एक कैलेंडर वर्ष में पूर्ण सदस्यीय टीम के खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के मामले में आयरलैंड क्रिकेट टीम के जोशुआ लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
जाशुआ ने साल 2022 में 39 विकेट अपने नाम किए थे।
करियर
कैसा रहा है अर्शदीप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
अर्शदीप ने साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
उन्होंने अब तक 104 मैच खेले हैं, जिसकी 100 पारियों में 20.57 की औसत और 8.65 की इकॉनमी के साथ 151 विकेट लिए हैं।
इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का रहा है।
वह इस प्रारूप में हर 14वीं गेंद पर विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।