Loading...
अर्शदीप सिंह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, बनाए ये रिकॉर्ड्स
अर्शदीप ने पूरे किए 150 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अर्शदीप सिंह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, बनाए ये रिकॉर्ड्स

Oct 30, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ईडन पार्क में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे टी-20 मैच के दौरान अहम रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 150 विकेट पूरे किए। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर उनका 150वां शिकार बने। वह अब भारत की ओर से इस प्रारूप में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। आइए उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

आंकड़े 

150 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बने अर्शदीप 

अर्शदीप अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150 विकेट लेने वाले विश्व के कुल 9वें गेंदबाज बने।

उन्होंने विकेटों के मामले में बांग्लादेश के दिग्गज स्पिनर शाकिब अल हसन (149) को पीछे छोड़ा।

क्रिकइंफो के मुताबिक, अर्शदीप अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बने।

तेज गेंदबाजों में न्यूजीलैंड के टिम साउथी (164) और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (163) ही उनसे पहले ये कारनामा कर चुके थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

अर्शदीप ने 2,143 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए 

अर्शदीप ने अपने 150 विकेट पूरे करने के लिए 2,143 गेंदों का सहारा लिया।

गेंदों के लिहाज से वानिंदु हसरंगा और राशिद खान ही उनसे बेहतर रहे हैं।

बता दें कि हसरंगा ने 2,035 गेंदों में और राशिद ने 2098 गेंदों में अपने-अपने 150 विकेट पूरे किए थे।

अर्शदीप से पहले किसी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड मुस्तफिजुर रहमान के नाम था, जिन्होंने 2,532 गेंदें ली थीं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने अर्शदीप 

अर्शदीप ने इस साल अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 40 विकेट लिए हैं। वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (पूर्ण सदस्य देशों में) बन गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के जोश लिटिल (39 विकेट, 2022) का रिकॉर्ड तोड़ा।

ADVERTISEMENT