IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने फेंका 11 गेंदों का ओवर, बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड
क्या है खबर?
पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का 31 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के अपने पहले मैच में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बाएं हाथ के इस गेंदबाज की वाइड गेंदों की समस्या फिर सामने आई और उन्होंने एक ओवर में 11 गेंदे फेंक डाली। ऐसे में उन्होंने एक अनचाहे IPL रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने अपने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 42 रन दिए।
गेंदबाजी
एक ओवर में 4 वाइड और एक नो-बॉल
PBKS की गेंदबाजी का आखिरी ओवर 11 गेंदों का था। अर्शदीप के इस ओवर में 4 वाइड और एक नो-बॉल शामिल थी। उन्होंने इस ओवर में 12 रन दिए, जिससे GT का स्कोर 162/6 तक पहुंच गया। क्रिकबज के अनुसार, अर्शदीप ने IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें डालने के संयुक्त रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनसे पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या 11-11 गेंदों का ओवर डाल चुके हैं।
मैच
पहले भी डाला था 13 गेंदों का ओवर
अर्शदीप ने पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी 13 गेंदों का ओवर डाला था, जिसमें 7 वाइड शामिल थीं। मैच की बात करें तो PBKS ने न्यू चंडीगढ़ में GT के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत की है। टीम ने डेब्यू कर रहे कूपर कॉनॉली की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 163 रन का लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए।