NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अर्जुन ने हासिल किया पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, MI ने 20 लाख रूपये में खरीदा
    अर्जुन ने हासिल किया पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, MI ने 20 लाख रूपये में खरीदा
    खेलकूद

    अर्जुन ने हासिल किया पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, MI ने 20 लाख रूपये में खरीदा

    लेखन Neeraj Pandey
    February 18, 2021 | 09:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अर्जुन ने हासिल किया पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, MI ने 20 लाख रूपये में खरीदा

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन तेंदुलकर ने पहला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है। 20 लाख रूपये की बेस प्राइस वाले अर्जुन को मुंबई इंडियंस (MI) ने उनकी बेस प्राइस पर खरीदा है। नीलामी खत्म होने से ठीक पहले अर्जुन के नाम की घोषणा की गई जिसमें MI ने उनके लिए बोली लगाई थी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    अचानक बोला गया अर्जुन का नाम

    03:00 बजे शुरु हुई नीलामी में एक भी बार अर्जुन का नाम नहीं लिया गया क्योंकि किसी भी टीम ने उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया था। क्रिकबज ने रिपोर्ट किया था कि अर्जुन का नाम एक्सीलेटर राउंड में भी नहीं लिया जाएगा क्योंकि इसमें भी उन्हें किसी टीम ने शॉर्टलिस्ट नहीं किया है। हालांकि, 2021 नीलामी की अंतिम बोली अर्जुन के नाम की ही लगी जिसे MI ने लगाया।

    हाल ही में अर्जुन ने दिखाया था जबरदस्त ऑलराउंड खेल

    इस हफ्ते की शुरुआत में ही 'पुलिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट' में खेलते हुए अर्जुन ने ने 31 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के भी लगाए थे। अर्जुन ने अपने पांच छक्के विपक्षी ऑफ स्पिनर हाशिर दफेदर के एक ओवर में ही जड़ दिए थे। 45 ओवर के इस मुकाबले में अर्जुन ने गेंद से भी तीन विकेट हासिल किए थे।

    मुश्ताक अली में खेलते दिखे थे अर्जुन

    हाल ही में अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलकर सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में हरियाणा के खिलाफ तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। अर्जुन ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ दो मैच खेले और इस दौरान दो ही विकेट हासिल किए। बता दें कि वह पहले ही इंडिया अंडर-19 और मुंबई अंडर-19 टीमों के लिए खेल चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021
    IPL नीलामी 2021

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021 नीलामी: कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो करोड़ रुपये में हरभजन सिंह को खरीदा हरभजन सिंह
    IPL 2021 नीलामी: तमिलनाडु के शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में चेतेश्वर पुजारा को खरीदा IPL 2021
    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने कृष्णप्पा गौतम IPL 2021

    IPL 2021

    IPL 2021 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपये में शिवम दुबे को खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 नीलामी: पंजाब किंग्स ने झाई रिचर्डसन को 14 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स ने मोईन अली को सात करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 नीलामी: कोलकाता नाइटराइडर्स ने शाकिब को 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2021

    IPL 2021 नीलामी: उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 नीलामी: डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 नीलामी: ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023