NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के
    खेलकूद

    IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के

    IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 15, 2021, 03:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 नीलामी से ठीक पहले पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने जबरदस्त ऑलराउंड खेल दिखाया है। 'पुलिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट' में अर्जुन ने बल्ले से तेज अर्धशतक लगाया जबकि गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए हैं। अर्जुन के उम्दा प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम ने 194 रनों से बड़ी जीत हासिल की। एक नजर डालते हैं अर्जुन के प्रदर्शन पर।

    बल्ले से 77 रन बनाए, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट

    बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन ने 31 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के भी लगाए। अर्जुन ने अपने पांच छक्के विपक्षी ऑफ स्पिनर हाशिर दफेदर के एक ओवर में ही जड़ दिए। ​उनकी टीम एमआईजी क्रिकेट क्लब ने 45 ओवर में 385/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया और इस्लाम जिमखाना को 194 रनों से हराया। रविवार को हुए मैच में अर्जुन ने गेंदबाजी में 41 रन देकर तीन विकेट झटके।

    IPL नीलामी में उपलब्ध हैं अर्जुन

    IPL 2021 की नीलामी के लिए BCCI ने कुल 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर भी अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। 21 वर्षीय अर्जुन पहली बार IPL की नीलामी में उपलब्ध होंगे। उन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रूपये निर्धारित किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नीलामी से ठीक पहले शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने के बाद उन्हें फायदा पहुंच पाता है कि नहीं।

    मुश्ताक अली में खेलते दिखे थे अर्जुन

    हाल ही में अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलकर सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में हरियाणा के खिलाफ तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। ​उन्होंने मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ दो मैच खेले और इस दौरान दो ही विकेट हासिल किए। बता दें कि वह पहले ही इंडिया अंडर-19 और मुंबई अंडर-19 टीमों के लिए खेल चुके हैं।

    जूनियर स्तर पर ऐसा रहा है अर्जुन का सफर

    सितंबर 2017 में अर्जुन को जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में चुना गया था। अगले साल उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया, जिसने श्रीलंका का दौरा किया था। साल 2018 में ही अर्जुन ने वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। ​पिछले साल, वह इंग्लैंड में MCC यंग क्रिकेटर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

    कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन ने किया था अच्छा प्रदर्शन

    अर्जुन ने पिछले साल मुंबई टी-20 लीग में उम्दा प्रदर्शन किया था। इससे पहले उन्होंने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी और केसी महिंद्रा शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट में भी सबको प्रभावित किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    अर्जुन तेंदुलकर
    IPL नीलामी 2021

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 16 साल में पहली बार बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल, सोमवार को होगा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: विश्वस्तरीय है नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम, जानिए क्या है खासियत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा गुजरात टाइटंस
    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े मोहम्मद शमी

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: ICC ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों पर लगाई मुहर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    IPL 2023: फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने की शुभमन गिल की तारीफ, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग

    अर्जुन तेंदुलकर

    शाहरुख ने की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की तारीफ, बोले- यह खुशी का पल है  शाहरुख खान
    अर्जुन तेंदुलकर ने किया IPL डेब्यू, लीग में खेलने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी बनी IPL 2023
    क्या इस साल होगा अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू? रोहित शर्मा ने दिया जवाब इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी

    IPL नीलामी 2021

    IPL 2021: रेटिंग द्वारा जानिए आखिर कितनी मजबूत है सभी टीमें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: ये रहे इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023