LOADING...
एंटीगुआ टेस्ट: वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी सिमटी, ऐसा रहा पहला दिन
श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 308 रन (तस्वीर: एक्स/@windiescricket)

एंटीगुआ टेस्ट: वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी सिमटी, ऐसा रहा पहला दिन

Jun 26, 2026
09:29 am

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 308 रन बनाए। एंटीगुआ में खेले जा रहे मैच में मेहमान टीम से धनंजय डी सिल्वा ने शतक (120) लगाया। मेजबान टीम से जस्टिन ग्रीव्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। पहले दिन के स्टम्प्स की घोषणा तक वेस्टइंडीज ने बिना विकेट गंवाए कोई रन नहीं बनाया है। आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

शतक 

धनंजय ने लगाया शतक 

श्रीलंका ने जब 42 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवाया, तब धनंजय बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने दिनेश चांदीमल के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। धनंजय ने 168 गेंदों में 120 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 17 चौके निकले। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 13वां शतक साबित हुआ। उनकी इस पारी का अंत ग्रीव्स ने किया।

शतक 

वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया तीसरा टेस्ट शतक 

धनंजय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी तीसरी शतकीय पारी खेली। धनंजय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 2018 में खेला था। उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 47 से ज्यादा की औसत के साथ 450 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी निकले हैं। इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (879) बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

Advertisement

चांदीमल 

चांदीमल ने लगाया अर्धशतक 

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (2) और निशान मदुष्का (23) जल्दी आउट हुए। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए चांदीमल ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 35वां अर्धशतक साबित हुआ। इसके बाद कमिंडू मेंडिस अपना खाता भी नहीं खोल सके। निचले क्रम में सोनल दिनुशा ने 43 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।

Advertisement

गेंदबाजी 

ऐसी रही वेस्टइंडीज की गेंदबाजी 

ग्रीव्स ने अपने 11 ओवर में 39 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने धनंजय, मिलन प्रियनाथ रथनायके और कसुन राजिथा को पवेलियन की राह दिखाई। शमर जोसेफ ने 79 रन देते हुए 2 विकेट लिए। अलजारी जोसेफ ने 12 ओवर में 60 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। केमार रोच के खाते में भी 2 विकेट आए। इस तेज गेंदबाज ने 12 ओवर में 32 रन दिए।

जानकारी

वेस्टइंडीज ने सिर्फ 1 ओवर की बल्लेबाजी 

पहले दिन के खेल की समाप्ति से पहले वेस्टइंडीज ने सिर्फ 1 ओवर बल्लेबाजी की। इस समय जॉन कैम्पबेल और ब्रेंडन किंग क्रीज पर मौजूद हैं।

Advertisement