NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट करियर का 16वां और चांदीमल ने 15वां शतक लगाया
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट करियर का 16वां और चांदीमल ने 15वां शतक लगाया
    एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट करियर का 16वां और चांदीमल ने 15वां शतक लगाया

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 03, 2024
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार शतक जड़ दिया है।

    उन्होंने 184 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 16वां शतक है। उनके अलावा एक और स्टार खिलाड़ी दिनेश चांदीमल ने भी अपना 15वां शतक पूरा किया।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    मैथ्यूज की पारी और साझेदारी पर एक नजर 

    अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 198 रन बनाए थे। श्रीलंका की पारी में मैथ्यूज नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए और 8 चौके के साथ 3 शानदार छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया।

    उन्होंने दिनेश चांदीमल के साथ 381 गेंद में 232 रन की साझेदारी निभाई। अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज मैथ्यूज के खिलाफ असरदार नजर नहीं आया।

    उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण ही श्रीलंका ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

    पारी

    चांदीमल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का 15वां शतक 

    चांदीमल ने मैच में 181 गेंद का सामना किया और 107 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 10 चौके 1 छक्का निकला। उन्होंने इस पारी के दौरान घरेलू सरजमीं पर 2,500 रन भी पूरे किए।

    यह उनके टेस्ट करियर का 15वां शतक रहा। श्रीलंका की सरजमीं पर इस खिलाड़ी का 9वां शतक था। उन्होंने अब तक श्रीलंका के लिए 77 मुकाबले खेले हैं और 43.91 की औसत से 5,402 रन बनाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन रहा है।

    बराबरी

    मैथ्यूज ने इन दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी की

    मैथ्यूज ने अपने 16वें शतक के साथ श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान, दिमुथ करुणारत्ने और मार्वन अटापट्टू की बराबरी कर ली है।

    इन खिलाड़ियों के भी टेस्ट क्रिकेट में 16 शतक हैं। रन के मामले में मैथ्यूज इन सभी खिलाड़ियों से आगे है।

    श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक कुमार संगाकारा (38) ने लगाए हैं। दूसरे स्थान पर महेला जयवर्धने (34) हैं। अरविंद डिसिल्वा (20) शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    करियर

    मैथ्यूज के करियर पर एक नजर

    मैथ्यू ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2009 में खेला था। उन्होंने अब तक 107 मुकाबले खेले हैं। इसकी 189 पारियों में 45 से ज्यादा की औसत से 7,400 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    उनके बल्ले से 16 शतक के साथ 40 अर्धशतक भी निकले हैं। वह 27 बार नाबाद रहे हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200 रन रहा है।

    मैथ्यूज ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (1,601) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में खेलना लगभग तय  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने पहले पावरप्ले में खोए हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: रचिन रविंद्र ने जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर किया बड़ा खुलासा वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए प्रदर्शन के लिहाज से कैसा रहा टूर्नामेंट?  वनडे विश्व कप 2023

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 से बाहर हुए विराट कोहली, जानिए क्या है कारण विराट कोहली
    भारत बनाम अफगानिस्तान, पहला टी-20: मोहाली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट समेत जानिए मौसम का हाल भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा के पास धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, अफगानिस्तान को 3-0 से हराना होगा रोहित शर्मा
    मोहाली की सर्दी में भारतीय टीम ने किया अभ्यास, BCCI ने साझा किया मजेदार वीडियो कुलदीप यादव

    टेस्ट क्रिकेट

    गाबा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीत से 156 रन दूर, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को दिया 231 रन का लक्ष्य, ओली पोप की शानदार पारी भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: शमर जोसेफ ने दूसरी बार झटका 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: जसप्रीत बुमराह ने चौथी बार चटकाए 4 विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा
    वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में 5 यादगार टेस्ट जीत पर एक नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टेस्ट में बाएं हाथ के इन विदेशी स्पिन गेंदबाजों ने भारत में किया यादगार प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका : टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकरी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025