Page Loader
KKR बनाम RR: आंद्रे रसेल ने जड़ा IPL 2025 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
आंद्रे रसेल ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

KKR बनाम RR: आंद्रे रसेल ने जड़ा IPL 2025 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

May 04, 2025
05:35 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (57) खेली। यह उनके IPL करियर का 12वां और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 22 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी के ही बदौलत KKR 206/4 का स्कोर बनाने में कामयाब रही। रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के ही कारण KKR ने आखिरी 5 ओवर में 85 रन बनाए।

पारी

ऐसी रही रसेल की पारी और साझेदारी 

रसेल नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और 57* रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 228 की रही। 15.2 ओवर के बाद रसेल 9 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे थे। पूरी पारी खत्म होने के बाद उनका स्कोर 57* रन था। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी के साथ 33 गेंदों में 61 रन की साझेदारी निभाई। रिंकू सिंह के साथ 11 गेंदों में 34* रन जोड़े।

करियर

रसेल के IPL करियर पर एक नजर 

रसेल ने अपने IPL करियर का पहला मुकाबला साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 138 मुकाबले खेले हैं। इसकी 113 पारियों में 28.40 की औसत और 174.20 की स्ट्राइक रेट से 2,613 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88* रन रहा है। इस संस्करण उन्होंने 11 मुकाबले खेले हैं। इसकी 8 पारियों में 18.42 की औसत और 161.25 की स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए हैं।