Loading...
आंद्रे रसेल ने CPL में 100 विकेट पूरे करने वाले 5वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े
रसेल ने CPL में अपने 100 विकेट पूरे किए (तस्वीर: एक्स/IPL)

आंद्रे रसेल ने CPL में 100 विकेट पूरे करने वाले 5वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े

Aug 08, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के पहले मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, जमैका किंग्समेन की ओर से खेलते हुए रसेल ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ 2 विकेट लिए और इस बीच अपने CPL में 100 विकेट पूरे किए। वह इस लीग में विकेटों का शतक लगाने वाले सिर्फ 5वें गेंदबाज बने। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

इस सूची में शामिल हुए रसेल 

रसेल से पहले सुनील नरेन, इमरान ताहिर, ड्वेन ब्रावो और जेसन होल्डर CPL में 100 या अधिक विकेट ले चुके थे।

बता दें कि नरेन इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस करिश्माई स्पिनर ने 126 मैचों में 20.04 की औसत के साथ 133 विकेट लिए हैं।

अनुभवी लेग स्पिनर ताहिर ने 17.31 की औसत से 130 विकेट चटकाए हैं।

इसी तरह ब्रावो ने 129 विकेट और होल्डर ने 110 विकेट लिए हैं।

करियर 

ऐसा है रसेल का CPL करियर 

रसेल ने इस लीग में अब तक 117 मैच खेले हैं, जिसमें 25.91 की औसत और 8.89 की इकॉनमी रेट के साथ 101 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है।

वह जमैका किंग्समेन समेत कुल 3 टीमों से खेल चुके हैं।

दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 27.33 की औसत और 169.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 1968 रन अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT