Loading...
WPL के पहले संस्करण का कल होगा आगाज, जानिए इससे जुड़ी हर अहम बातें
विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 4 मार्च से होगी (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

WPL के पहले संस्करण का कल होगा आगाज, जानिए इससे जुड़ी हर अहम बातें

Mar 03, 2023
04:44 pm

क्या है खबर?

दुनिया का सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड (BCCI) देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन करने जा रहा है। 4 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाली इस लीग के सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग के पहले सीजन में कुल 5 टीमें भाग लेंगी, जो खिताबी जीत के लिए संघर्ष करती हुई दिखेंगी। आइए लीग से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

इन 5 टीमों के बीच होगी भिड़ंत 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अभूतपूर्व सफलता के बाद WPL महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग बनने की ओर कदम बढ़ा चुकी है।

उद्घाटन संस्करण में दुनिया में कई शीर्ष क्रम की महिला क्रिकेटर इसमें जलवा बिखेरती हुई दिखाई देंगी।

पहले सीजन में गुजरात टाइटंस (GT), मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और यूपी वारियर्स (UPW) खिताब के लिए दावा पेश करेंगी।

लीग का उद्घाटन मुकाबला GT और MI के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा।

रिपोर्ट

सभी टीमें खेलेंगी 8-8 मुकाबले 

WPL के शुरुआती चरण में सभी टीमें राउंड रॉबिन प्रारूप के अनुसार लीग चरण के दौरान 2 बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।

इसका मतलब है कि नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने से पहले प्रत्येक टीम को कुल मिलाकर 8 मैच खेलने होंगे।

ग्रुप लीग में अपने अंकों के आधार पर शीर्ष टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

तालिका में दूसरी और तीसरी टीमों को खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने के लिए प्लेऑफ में संघर्ष करना होगा।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

WPL का पूरा कार्यक्रम 

4 मार्च: GT vs MI

5 मार्च: RCB vs DC (दोपहर 3:30 बजे से)

5 मार्च: UPW vs GG

6 मार्च: MI vs RCB

7 मार्च: DC vs UPW

8 मार्च: GG vs RCB

9 मार्च: DC vs MI

10 मार्च: RCB vs UPW

11 मार्च: GG vs DC

12 मार्च: UPW vs MI

13 मार्च: DC vs RCB

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

WPL का पूरा कार्यक्रम

14 मार्च: MI vs GG

15 मार्च: UPW vs RCB

16 मार्च: DC vs GG

18 मार्च: MI vs UPW (दोपहर 3:30 बजे से)

18 मार्च: RCB vs GG

20 मार्च: GG vs UPW (दोपहर 3:30 बजे से)

20 मार्च: MI vs DC

21 मार्च: RCB vs MI (दोपहर 3:30 बजे से)

21 मार्च: UPW vs DC

24 मार्च: एलिमिनेटर मुकाबला

26 मार्च: फाइनल मुकाबला

रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का दल 

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, राधा यादव, मिननू मणि, तान्या भाटिया, पूनम यादव, स्नेहा दीपदी, अरुंधती रेड्डी, टाइटस साधु, जसिया नोरस, टार नोरिस , जेमिमा रोड्रिगेज, शफाली वर्मा, मारिजैन कप्प।

गुजरात टाइटंस: एश्ले गार्डनर, स्नेह राणा, बेथ मूनी (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सुथेरलैंड, सोफिया डंकले, डेन्ड्रा डॉटिन, हर्ले गाला, सुषमा वर्मा, तनुजा कांवर, हरलिन देओल, अश्विनी कुमारी, एस मेघना, मोनिका पटेल, परुनिका सिसोदिया, शबनम शकील।

रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का दल 

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्राईन, प्रियंका बाला, धरा गुजर, साईका इशाक, हुमैरा काज़ी, सोनम यादव, जिंटिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, नेट स्क्राइवर, नताली स्कीवर, पूजा वास्त्रकर, यास्तिका भाटिया, अमेलिया केर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, मेगन शुट्ट, कनिका आहूजा, एरिन बर्न्स, डेन वैन नीकेर्क, प्रीति बोस, कोमल जांजाद, दिशा कासत, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, आषा शोभना, पूनम खेंनार, सहाना पवार, ऋचा घोष, एलिस पेरी, रेणुका सिंह

जानकारी

यूपी वारियर्स का दल 

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ग्रेस हैरिस, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, पार्शवी चोपड़ा, एस यशस्री, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टन, ताहलिया मैकग्राथ, देविका वैद्या, शबनीम इस्माइल।

रिपोर्ट

WPL से जुड़ी अहम जानकारी 

लीग के सबसे महंगी खिलाड़ी मंधाना हैं, इन्हें हाल ही में हुई नीलामी में RCB ने 3.4 करोड़ रुपये खर्च कर अपने दल में शामिल किया था।

नताली स्कीवर और एश्ले गार्डनर संयुक्त रूप से लीग की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी (प्रत्येक 3.20 करोड़ रुपये) हैं।

WPL 2023 में प्रत्येक मैच का मूल्यांकन लगभग 7 करोड़ रुपये लगाया गया है। लीग के मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क और जियो सिनेमा ऐप पर देखे जा सकेंगे।

रिपोर्ट

किनके पास WPL टीमों का मालिकाना अधिकार 

दिल्ली की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों ने 810 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेंगलुरु टीम को 901 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कैप्री ग्लोबल ने यूपी वारियर्स को 757 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अडाणी समूह ने गुजरात टाइटंस को सबसे महंगे दाम 1,289 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मुंबई टीम को मुंबई इंडियंस के मालिकों (रिलायंस ग्रुप) ने 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा था।

जानकारी

951 करोड़ रुपये में बिके थे मीडिया राइट्स 

वायकॉम18 ने पिछले साल WPL के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण के लिए वैश्विक मीडिया राइट्स हासिल किए थे। यह अनुबंध पांच साल तक चलेगा और इसकी कीमत 951 करोड़ रुपये (US$120 मिलियन) थी।

ADVERTISEMENT