LOADING...
अगरकर मुख्य चयनकर्ता पद की दौड़ में सबसे आगे, महिला कोच का चयन 30 जून को
अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट और 191 वनडे मैच खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/@vipintiwari952)

अगरकर मुख्य चयनकर्ता पद की दौड़ में सबसे आगे, महिला कोच का चयन 30 जून को

Jun 28, 2023
10:54 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) जल्द भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता नियुक्त कर सकती है। इस पद के लिए जहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून है, वहीं 1 जुलाई को साक्षात्कार हो सकता है। मुख्य चयनकर्ता पद की दौड़ में अजीत अगरकर सबसे आगे माने जा रहे हैं। अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी-20 खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे।

महिला कोच

महिला कोच के लिए 30 जून को होगा साक्षात्कार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच पद के लिए अमोल मजूमदार और तुषार अरोठे को शॉर्टलिस्ट किया है। इस पद के लिए 30 जून को साक्षात्कार होना है। अरोठे ने अतीत में भारतीय टीम को कोचिंग दी है, वहीं मुजुमदार ने IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के साथ काम किया है। अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति मुंबई में साक्षात्कार लेगी।