संन्यास के बाद इस विदेशी टी-20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे
क्या है खबर?
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे ने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अब खबर है कि रहाणे यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। रहाणे के संन्यास के बाद से उनके भविष्य को लेकर के कई तरह की सम्भावनाएं जताई जा रही थी। ऐसे में उनके प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़े अजिंक्य रहाणे
क्रिकबज के मुताबिक, रहाणे इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले ETPL टूर्नामेंट के पहले संस्करण के लिए 'मार्की प्लेयर' के तौर पर एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़े हैं।
यह टीम
बता दें कि रहाणे इसी साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते हुए दिखे थे। उन्होंने IPL 2026 में 335 रन बनाए थे।
इसके बाद से वह खेल के मैदान में नहीं नजर आए हैं।
बयान
ETPL को लेकर उत्साहित हैं रहाणे
ETPL को लेकर रहाणे ने कहा, "क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे खेल को उस स्थिति से बेहतर बनाकर जाएं। यूरोप एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है और उसमें क्रिकेट के सबसे होनहार क्षेत्रों में से एक बनने की क्षमता है।"
टीम को लेकर उन्होंने आगे कहा, "मैं मैनेजमेंट के साथ मिलकर एक सफल फ्रेंचाइजी बनाने के लिए उत्साहित हूं।"
आंकड़े
ऐसा है रहाणे का टी-20 करियर
रहाणे ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 308 मैच खेले थे, जिसकी 291 पारियों में उन्होंने 30.29 की औसत और 126.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,968 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 105* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 56 अर्धशतक लगाए।
उन्होंने भारतीय टीम से 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 20.83 की औसत के साथ 375 रन बनाए हैं।
करियर
शानदार रहा रहाणे का IPL करियर
रहाणे IPL में 8वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 212 मुकाबले खेले और 30.15 की औसत से 5,367 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 125.60 की रही।
इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 2 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन नाबाद रहा। उनके बल्ले से 539 चौके और 141 छक्के निकले।
रहाणे अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली थी।