Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SENA देशों में लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े
खेलकूद

SENA देशों में लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े

SENA देशों में लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े
लेखन मोहम्मद वाहिद
Feb 29, 2020, 04:31 pm 3 मिनट में पढ़ें
SENA देशों में लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े

शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का फ्लॉप शो जारी रहा। पहले टेस्ट में निराशजनक प्रदर्शन करने वाले रहाणे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ सात रन ही बना सके। इसके साथ ही SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में रहाणे के आंकड़े सामने आने के बाद उनके ऊपर सवाल उठने लगे हैं। आइये जानें SENA देशों में रहाणे के आंकड़े।

क्या आप जानते हैं?
पिछली 22 पारियों में रहाणे के बल्ले से नहीं निकला है शतक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018 से SENA देशों में पिछली 22 पारियों में रहाणे के बल्ले से बिना किसी शतक के सिर्फ 613 रन ही निकले हैं। इस दौरान रहाणे का सर्वाधिक स्कोर 81 रन रहा है।

प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में ऐसा रहा था रहाणे का प्रदर्शन

2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे ने दो पारियों में 28.50 की औसत से 57 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की 10 पारियों में 25.70 की औसत से सिर्फ 257 रन ही निकले थे। इस सीरीज़ में रहाणे का सर्वाधिक स्कोर 81 रन रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ 10 पारियों में रहाणे सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रहाणे का बल्ला खामोश रहा था।

ऑस्ट्रेलिया दौरा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा रहा था रहाणे का हाल

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ हारने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया में यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ जीत थी। इस सीरीज़ की सात पारियों में राहणे ने 31.00 की औसत से सिर्फ 217 रन ही बनाए थे। इस सीरीज़ में रहाणे का सर्वाधिक स्कोर 70 रन रहा था। वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रहाणे का फ्लॉप शो जारी है।

जानकारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान सीरीज़ में ऐसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन

वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में अभी तक रहाणे ने क्रमश: 46, 29 और 07 रनों की पारियां खेली हैं। इसके साथ ही SENA देशों में पिछली 22 पारियों में रहाणे के बल्ले से सिर्फ चार अर्धशतक निकले हैं।

SENA देश
ओवर ऑल SENA देशों में रहाणे का प्रदर्शन

SENA यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में रहाणे ने 25 टेस्ट में 38.22 की औसत से 1,682 रन बनाए हैं। इस दौरान रहाणे के बल्ले से तीन शतक निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में रहाणे ने 2013-14 और इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में 2014-15 में शतक जड़ा था। वहीं SENA देशों को हटाकर रहाणे ने बाकी देशों के खिलाफ उनके घर में 13 टेस्ट में 67.93 की औसत से 1,019 रन बनाए हैं।

जानकारी
अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम टेस्ट क्रिकेट के 65 मैचों में 43.24 की औसत से 4,194 रन हैं। इस दौरान रहाणे ने 11 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं। बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ यह आंकड़े काफी शानदार हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोहम्मद वाहिद
मोहम्मद वाहिद
Twitter
ताज़ा खबरें
क्रिकेट समाचार
अजिंक्य रहाणे
ताज़ा खबरें
अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय
अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय मनोरंजन
रेनो क्विड की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10?
रेनो क्विड की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10? ऑटो
RBI गवर्नर ने MPC बैठक में मुद्रास्फीति को अस्वीकार्य और असंतोषजनक रूप से अधिक बताया
RBI गवर्नर ने MPC बैठक में मुद्रास्फीति को अस्वीकार्य और असंतोषजनक रूप से अधिक बताया बिज़नेस
इनोवा जेनिक्स नाम से आएगी नई टोयोटा इनोवा हाइब्रिड MPV, इन फीचर्स से होगी लैस
इनोवा जेनिक्स नाम से आएगी नई टोयोटा इनोवा हाइब्रिड MPV, इन फीचर्स से होगी लैस ऑटो
चीन: समुद्री जीवों का भी हो रहा कोरोना टेस्ट, मामले बढ़ने के कारण लिया गया फैसला
चीन: समुद्री जीवों का भी हो रहा कोरोना टेस्ट, मामले बढ़ने के कारण लिया गया फैसला दुनिया
क्रिकेट समाचार
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहली पारी में प्रोटियाज टीम ने 326 रन बनाकर बढ़त हासिल की
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहली पारी में प्रोटियाज टीम ने 326 रन बनाकर बढ़त हासिल की खेलकूद
डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला भारत का पहला मोबाइल गेम लॉन्च, प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला भारत का पहला मोबाइल गेम लॉन्च, प्ले स्टोर से करें डाउनलोड टेक्नोलॉजी
बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार बने पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम, विश्व कप तक मिली जिम्मेदारी
बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार बने पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम, विश्व कप तक मिली जिम्मेदारी खेलकूद
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मोहम्मद सिराज, वारविकशायर के साथ किया करार
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मोहम्मद सिराज, वारविकशायर के साथ किया करार खेलकूद
दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया, बने ये रिकार्ड्स
दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया, बने ये रिकार्ड्स खेलकूद
और खबरें
अजिंक्य रहाणे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2024 सीजन से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पांच टेस्ट खेले जाएंगे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2024 सीजन से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पांच टेस्ट खेले जाएंगे खेलकूद
इन बेहतरीन पारियों की बदौलत अजिंक्या रहाणे ने भारतीय टीम को जिताए मैच
इन बेहतरीन पारियों की बदौलत अजिंक्या रहाणे ने भारतीय टीम को जिताए मैच खेलकूद
IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल अजिंक्य रहाणे, इंग्लैंड दौरा भी करेंगे मिस
IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल अजिंक्य रहाणे, इंग्लैंड दौरा भी करेंगे मिस खेलकूद
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली जीत में मेरे लिए निर्णयों का क्रेडिट कोई और ले गया- रहाणे
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली जीत में मेरे लिए निर्णयों का क्रेडिट कोई और ले गया- रहाणे खेलकूद
रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी
रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022