Page Loader
बांग्लादेश को 8 साल में उसके घर में वनडे सीरीज हराने वाली दूसरी टीम बनी अफगानिस्तान 
अफगानिस्तान ने 142 रन से जीता दूसरा वनडे (तस्वीर: ट्विटर/@ACBofficials)

बांग्लादेश को 8 साल में उसके घर में वनडे सीरीज हराने वाली दूसरी टीम बनी अफगानिस्तान 

Jul 09, 2023
12:02 am

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच को बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 142 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही अफगानिस्तान 2015 से घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को वनडे सीरीज हराने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले इंग्लैंड ने दो बार ऐसा किया था। उसने अक्टूबर, 2016 में बांग्लादेश को 2-1 और मार्च, 2023 में भी 2-1 से हराया था।

आंकड़े

इंग्लैंड के अलावा कोई टीम बांग्लादेश को घर पर वनडे सीरीज नहीं हरा सकी

इंग्लैंड के अलावा अन्य कोई टीम 2015 से घरेलू वनडे सीरीज में बांग्लादेश को नहीं हरा पाई है। अप्रैल 2015 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था। इसी तरह जून 2015 में उसने भारत को 2-1, जुलाई 2015 में दक्षिण अफ्रीका को 2-1, नवंबर 2015 में जिम्बाब्वे को 3-0, सितंबर 2016 में अफगानिस्तान को 2-1, अक्टूबर 2018 में जिम्बाब्वे को 3-0, दिसंबर 2018 में वेस्टइंडीज को 2-1 और मार्च 2020 में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था।

जानकारी

जनवरी 2021 से प्रदर्शन घरेलू वनडे सीरीज में प्रदर्शन

जनवरी 2021 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 3-0 से, मई 2021 में श्रीलंका को 2-1 से, फरवरी 2022 में अफगानिस्तान को 2-1 से, दिसंबर 2022 में भारत को 2-1 से, मार्च 2023 में आयरलैंड को 2-0 से हराया था।