टी-20 विश्व कप 2026: आदिल राशिद इंग्लैंड की ओर से 400 टी-20 वाले दूसरे गेंदबाज बने
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिनर आदिल राशिद ने टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप 2026 के 15वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला विकेट लेते ही यह मुकाम हासिल किया। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज उनका 400वां शिकार बने। वह इंग्लैंड की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने।
सूची
इस सूची में शामिल हुए आदिल राशिद
राशिद अब क्रिस जॉर्डन के साथ शामिल हो गए। बता दें कि जॉर्डन ने 431 टी-20 मैचों में 27.26 की औसत से 446 विकेट लिए हैं। राशिद ने अपने 358वें मैच (342 पारी) में 400 विकेट का आंकड़ा छूआ। टी-20 क्रिकेट में राशिद 400 विकेट लेने वाले विश्व के 13वें गेंदबाज बने। बता दे कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान (699) ने लिए हैं।
जानकारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए 2 विकेट
राशिद ने अपने 4 ओवर के कोटे में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 16 रन दिए। इस बीच उन्होंने 2 विकेट भी लिए।
आंकड़े
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150+ विकेट ले चुके हैं आदिल राशिद
राशिद ने 2009 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक इंग्लैंड की ओर से 139 मैच खेले हैं, इसकी 132 पारियों में लगभग 24 की औसत के साथ 150 से अधिक विकेट लिए हैं। वह किसी भी पारी में 5 विकेट हॉल नहीं ले सके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। उन्होंने 4 मैचों में 4 विकेट हॉल लिए हैं।
आंकड़े
टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज हैं आदिल राशिद
राशिद टी-20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 32 मैच खेले हैं, जिसमें 24.00 की औसत और 6.98 की इकॉनमी रेट के साथ 33 विकेट लिए हैं। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 27.50 की औसत और 8.25 की इकॉनमी रेट के साथ 2 विकेट चटकाए हैं।