अभिषेक शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में छक्कों का बनाया ये विश्व रिकॉर्ड
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में अहम रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी-20 में 21 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस मैच के दौरान अभिषेक ने पावरप्ले ओवरों (0-6) के दौरान अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 छक्के पूरे किए। आइए उनके इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।
रिकॉर्ड
पावरप्ले ओवरों में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने अभिषेक
अभिषेक अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले ओवरों में 100 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने।
उन्होंने अपने 69वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ये कारनामा किया।
पावरप्ले ओवरों में अभिषेक के बाद दूसरे सबसे ज्यादा छक्के पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (98) ने लगाए हैं।
क्रिकबज के मुताबिक न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने पावरप्ले ओवरों के दौरान क्रमशः 97 और 94 छक्के लगाए थे।
छक्के
अपने 150 छक्के लगाने के करीब हैं अभिषेक
अभिषेक ने 2024 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अब तक 68 पारियों में कुल 147 छक्के लगाए हैं। वह इस प्रारूप में भारत की ओर से 150 छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
बता दें कि रोहित (205) और सूर्यकुमार यादव (179) ही 150 से अधिक छक्के लगाने का मुकाम हासिल कर चुके हैं।