क्या अभिषेक शर्मा हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाज? आंकड़े दे रहे हैं गवाही
क्या है खबर?
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों में शामिल अभिषेक शर्मा ने इस प्रारूप में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली। अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। ऐसे में आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके आक्रामक अंदाज और उनके दमदार रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
स्ट्राइक रेट
65वें मुकाबले में अभिषेक ने पूरे किए 2,000 रन
अभिषेक ने अपने 65वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 2,000 रन पूरे किए। क्रिकइंफो के मुताबिक, इस प्रारूप में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक की स्ट्राइक रेट 195.95 सबसे बेहतर है।
टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के फिन एलन इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
उनकी स्ट्राइक रेट 170.73 की रही है, जो अभिषेक से काफी कम है। ये दोनों पहली गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर देते हैं।
आंकड़े
कमाल के हैं अभिषेक के आंकडे़
अभिषेक ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 17 बार 50+ के स्कोर बनाए हैं और हर बार उनकी स्ट्राइक रेट 180+ रही है।
इनमें से सिर्फ 4 पारियों में उनकी स्ट्राइक रेट 200 से कम है।
अभिषेक ने 6 पारियों में 240 से ज्यादा और 2 पारियों में 300 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
उनकी 14 अर्धशतकीय पारियां भारत की जीत में आई हैं। इस प्रारूप में उन्हें 7 बार उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है।
2026
साल 2026 में खूब चला है अभिषेक का बल्ला
साल 2026 में अभिषेक के आंकड़े कमाल के हैं। उन्होंने 32 मुकाबले खेले हैं और इसकी 32 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 921 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 206.50 की है।
उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन है।
साल 2025 में भी अभिषेक शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 21 मैचों की 21 पारियों में 42.95 की औसत और 193.46 की स्ट्राइक रेट से 859 रन बनाए थे।
बड़े
अभिषेक ने नाम हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स
अभिषेक के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। पिछले महीने उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर पूर्ण सदस्य देशों की टीम के बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज शतक लगाया।
पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 54 गेंदों में 135 रन की पारी किसी भारतीय का इस प्रारूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था।
अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पहला शतक लगाया था।