Loading...
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आक्रामक मानसिकता पर दिया जोर, दिया अहम बयान
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आक्रामक मानसिकता पर दिया जोर

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आक्रामक मानसिकता पर दिया जोर, दिया अहम बयान

Oct 12, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की जरूरत पर जोर दिया है। वेस्टइंडीज टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जानी जाती है, जो किसी भी क्षण मैच का रुख बदलने में सक्षम है। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर टी-20 सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है।

बयान

अभिषेक ने क्या दिया बयान?

अभिषेक ने मुकाबले में 30 गेंदों में तूफानी 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को 14 रन से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने मैच के बाद कहा, "वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ आप कभी नहीं कह सकते कि मैच आपकी मुट्ठी में आ गया है। यह बात हमारे दिमाग में भी थी, क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि कैरेबियन बल्लेबाज किसी भी स्थिति से मैच को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं।"

निर्णय

हमने किया था आक्रामक रहने का निर्णय- अभिषेक

अभिषेक ने आगे कहा, "हम मैदान पर बात कर रहे थे कि हम पूरी तरह आक्रामक रहेंगे, ढील नहीं देंगे और उन्हें वापसी का एक भी मौका नहीं देंगे।"

उन्होंने कहा, "जिस तरह से शमर स्प्रिंगर ने बल्लेबाजी की, हम वास्तव में हैरान थे। उनके वे शॉट्स आसान नहीं थे। अगर वे 50 रन पर 5 विकेट भी खो चुके हों, तो भी मुझे लगता है कि उनके पास चीजों को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता है।"

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

अभिषेक पूरे किए 2,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन

अभिषेक ने अपनी पारी के 33वें रन के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे कर लिए।

क्रिकइंफो के अनुसार, अभिषेक ने अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,036 रन बना लिए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 195.95 की है, जो इस प्रारूप में 1,000 रन बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज में सर्वाधिक है।

उनके नाम इस प्रारूप में 3 शतक और 14 अर्धशतक हैं। कुल मिलाकर, वह 2,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले छठे भारतीय बन गए।

ADVERTISEMENT