Loading...
अभिषेक पोरेल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, हुगली पुलिस ने की कार्रवाई
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं

अभिषेक पोरेल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, हुगली पुलिस ने की कार्रवाई

Aug 11, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एक मेडिकल छात्रा द्वारा दर्ज कराए गए यौन शोषण मामले में की गई है। इससे पहले गत 20 जुलाई को इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पोरेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

कार्रवाई

पुलिस ने पाेरेल को पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

हुगली पुलिस ने मंगलवार को पोरेल को पहले हिरासत में लिया था और उसके बाद मामले में गहन पूछताछ की थी।

पूछताछ में आरोपों के बचाव में प्रर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण पुलिस ने उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद पोरेल का मेडिकल टेस्ट कराया गया।

उसके बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए चुंचुड़ा न्यायालय (चिंसुरह कोर्ट) में पेश किया गया है, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा जा सकता है।

प्रकरण

क्या है पूरा मामला?

23 वर्षीय पोरेल पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर पिछले 3 वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

जून 2026 में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 2 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में पोरेल ने उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा था। उसे खाना नहीं दिया और जानबूझकर समाज से अलग-थलग रखा गया, जिससे वह शारीरिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गईं और उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी थी।

ADVERTISEMENT

ब्लैकमेल

युवती ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि दोनों के बीच संबंधों के दौरान पोरेल ने कुछ अत्यंत निजी पलों को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था।

उसके बाद उसने उन निजी तस्वीरें और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था।

पीड़िता का आरोप है कि दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर औपचारिक बातचीत भी चल रही थी। हालांकि, पोरेल के अन्य महिलाओं के साथ संबंधों के बारे में पता चलने पर यह रिश्ता टूट गया।

ADVERTISEMENT

वारंट

हाई कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने 20 जुलाई को मामले की गंभीरता को देखते हुए पोरेल के खिलाफ गिरफ्तरी वारंट जारी कर तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

बता दें कि पोरेल ने IPL के 4 सीजन में 35 मैच खेलकर 25.63 की औसत से 769 रन बनाए हैं।

उन्होंने 32 प्रथम श्रेणी मैचों में 31.28 की औसत से 1,408 रन, 23 लिस्ट-A मैचों में 833 रन और 61 टी-20 मैचों में 1,590 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT