Loading...
साई सुदर्शन की भारतीय टीम में वापसी पर आकाश चोपड़ा का अहम बयान, जानिए क्या कहा
आकाश चोपड़ा ने साई सुदर्शन की वापसी पर अहम बयान दिया है

साई सुदर्शन की भारतीय टीम में वापसी पर आकाश चोपड़ा का अहम बयान, जानिए क्या कहा

Aug 25, 2026
04:01 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के नंबर 3 पायदान पर लड़ाई शुरू हो गई। देवदत्त पडिक्कल ने साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद मिले मौके का फायदा उठाते हुए लगातार 2 शतक जड़ दिए हैं। उनके इस प्रदर्शन ने टीम की माथापच्ची बढ़ा दी। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि पडिक्कल के प्रदर्शन से सुदर्शन का प्लेइंग इलेवन में वापसी करना मुश्किल हो गया है।

बयान

चोपड़ा ने क्या दिया बयान?

अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने पडिक्कल की जमकर तारीफ की और टेस्ट टीम में सुदर्शन के भविष्य पर अहम बयान दिया।

उन्होंने कहा, "वह (पडिक्कल) कितनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैं उन्हें बेहद पसंद करता हूं। वह एक बेहतरीन और भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक कुल केवल 4 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन इतने कम समय में ही वह सुदर्शन द्वारा 7 मैचों की 12 पारियों में बनाए गए रनों से काफी आगे निकल चुके हैं।"

परिणाम

सुदर्शन को वापसी के बाद बैठना पड़ेगा बाहर- चोपड़ा

चोपड़ा ने आगे कहा, "अब यह पूरी तरह से तय हो चुका है कि सुदर्शन जब चोट से ठीक होकर वापस आएंगे, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना ही होगा। टीम में उनके लिए तुरंत कोई जगह नहीं बनने वाली है।"

बता दें कि सीरीज से पहले सुदर्शन पैर के अंगूठे में स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे। उनके पूरी तरह से फिट न होने के बाद उनकी जगह पडिक्कल को मौका दिया गया और उन्होंने उसे भुना लिया।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

कैसा रहा है पडिक्कल का प्रदर्शन?

पडिक्कल ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बनाए थे। वह कुल 211 रन बनाकर भारत की 165 रनों की विशाल जीत के हीरो बने थे।

इसके बाद कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने भारत की शीर्ष स्कोरर रहते हुए 117 रनों का शानदार शतक जमाया, जिसके दम पर भारत ने 503/9 पर पारी घोषित की।

वह अब तक 4 टेस्ट की 6 पारियों में 69.66 की औसत से 418 रन अपने नाम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

टेस्ट में कैसा रहा है सुदर्शन का प्रदर्शन?

सुदर्शन ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक 7 टेस्ट की 12 पारियों में 31.91 की औसत से 383 रन अपने नाम किए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन का रहा है।

ADVERTISEMENT