NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद WTC की अंक तालिका पर एक नजर
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद WTC की अंक तालिका पर एक नजर
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में दर्ज की जीत (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद WTC की अंक तालिका पर एक नजर

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 16, 2024
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

    यह पहला मौका है, जब कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की है।

    इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में शीर्ष पर अपना स्थान और मजबूत किया है।

    आइए WTC की तालिका पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    न्यूजीलैंड ने इस तरह से जीता दूसरा टेस्ट

    दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में रुआन डी स्वार्ड्ट के अर्धशतक (64) की बदौलत 242 रन बनाए।

    जवाब में डेन पेड्‌ट (5/89) की घातक गेंदबाजी के चलते कीवी टीम 211 रन ही बना सकी।

    पहली पारी के आधार पर 31 रन की बढ़त बनाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम डेविड बेडिंघम (110) के शतक के बावजूद 235 रन ही बना सकी।

    जीत के लिए मिले 267 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम ने केन विलियमसन (133*) की मदद से हासिल किया।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड ने शीर्ष पर मजबूत की स्थिति

    यह WTC 2023-25 में न्यूजीलैंड की तीसरी जीत है। इस चक्र में कीवी टीम ने सिर्फ 1 हार बांग्लादेश के खिलाफ झेली है।

    न्यूजीलैंड के अब 75.00 प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष पर कब्जा बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका की यह इस चक्र में लगातार तीसरी हार है।

    WTC 2023-25 में अब तक अपने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीतने वाली प्रोटियाज टीम अब 25 प्रतिशत अंक के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया

    दूसरे स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

    कंगारू टीम ने इस चक्र में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 6 मैच जीते हैं और 3 में हार झेली है। इनके अलावा 1 मैच ड्रॉ रहा है। कंगारू टीम के अब 55.00 प्रतिशत अंक हैं।

    ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई थी।

    भारत

    कैसी है भारतीय टीम की स्थिति? 

    इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम 52.77 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

    भारतीय टीम ने WTC 2023-25 में अब तक 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 2 में हार झेली है। इनके अलावा 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है।

    भारत के बाद बांग्लादेश है, जिन्होंने अपने 2 में से 1 टेस्ट जीता है और 1 हारा है। बांग्लादेशी टीम के तालिका में फिलहाल 50.00 प्रतिशत अंक है।

    अन्य टीमें

    ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति

    अपने 5 में से 2 मैच जीत चुकी पाकिस्तानी टीम 36.66 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर है।

    वेस्टइंडीज ने इस चक्र में सिर्फ 1 टेस्ट जीता है। कैरेबियाई टीम 33.33 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर है।

    इंग्लैंड ने WTC 2023-25 में अपने 7 में से 3 टेस्ट जीते (हार- 3) हैं और तालिका में फिलहाल 7वें स्थान पर है।

    श्रीलंकाई टीम ने मौजूदा चक्र में अपने दोनों टेस्ट हारे हैं और आखिरी 9वें स्थान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 5वां टी-20: इफ्तिखार अहमद ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: मैट हेनरी ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट, जानिए आंकड़े  मैट हेनरी
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, चोटिल विलियमसन की वापसी  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका : टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकरी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC के पहले और दूसरे चरण के फाइनल में फ्लॉप रहे रोहित और कोहली, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    WTC 2021-23: दूसरे चरण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाजों के बारे में जानिए  नाथन लियोन
    WTC फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को क्यों मिली हार, जानिए 5 बड़े कारण  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC की सभी ट्रॉफियां जीतने वाली पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, जानिए कब-कब जीते कौन-से खिताब  क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    डीन एल्गर का टेस्ट करियर हार के साथ हुआ समाप्त, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका की धरती पर भारतीय टीम की सभी टेस्ट जीत पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास हेनरिक क्लासेन
    ICC ने केपटाउन की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया, 2 दिन में खत्म हुआ था टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    डेरिल मिचेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: भारत में नहीं चल रहा बेन डकेट का बल्ला, न्यूनतम औसत से बनाए रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: रविचंद्रन अश्विन ने राजकोट में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविचंद्रन अश्विन
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में बदलाव, माइकल नेसर को मिला मौका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025