NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 
    मैच जीतने वाले खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 29, 2024
    10:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रन से हरा दिया।

    इसी के साथ टीम ने अपना खोया हुआ लय भी प्राप्त कर लिया। यह जीत CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी अहम थी। वह IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    ऐसे में आइए मैच जीतने वाले शीर्ष खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    महेंद्र सिंह धोनी- 150 मुकाबले 

    धोनी IPL के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने, जो 150 मैच जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। साल 2008 में धोनी पहली बार CSK की टीम का हिस्सा बने थे और वह टीम के कप्तान भी थे।

    उनकी कप्तानी में CSK ने 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है और फ्रेंचाइजी 5 बार फाइनल तक भी पहुंची है।

    धोनी ने 135 मैच CSK के साथ और 15 मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ जीते हैं।

    #2

    रविंद्र जडेजा- 139 मैच 

    CSK के रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। जडेजा ने अपना पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए साल 2008 में खेला था।

    उस सीजन RR ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। CSK के साथ इस खिलाड़ी ने 3 बार IPL की ट्रॉफी जीती है।

    जडेजा गुजरात लायंस और कोच्ची के लिए भी खेल चुके हैं। जीते हुए मैच में उन्होंने 1,183 रन बनाए हैं और इसके साथ 112 विकेट भी झटके हैं।

    #3

    रोहित शर्मा-133 मैच 

    मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। वह साल 2009 के सीजन में हैदराबाद की टीम के साथ ट्रॉफी जीत चुके हैं।

    इसके अलावा यह खिलाड़ी MI को अपनी कप्तानी में 5 बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी दिला चुका है।

    रोहित ने जीते हुए मैच में 38.03 की औसत से 3,918 रन बनाए हैं।

    #4

    दिनेश कार्तिक- 125 मैच 

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक IPL में 125 मैच जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। हाल ही में वह रोहित और धोनी के बाद 250 IPL मुकाबले खेलने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने थे।

    जीते हुए मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 2,219 रन बनाए हैं। कार्तिक पहले ही कह चुके हैं कि IPL 2024 उनके आखिरी सीजन होगा।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 10 मैच में 371 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम KKR: शशांक सिंह ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शशांक सिंह
    IPL 2024: LSG बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: डेविड मिलर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत ने साल 2013 से नहीं जीता कोई ICC टूर्नामेंट, अब तक 9 बार गंवाई ट्रॉफी वनडे विश्व कप 2023
    सूर्यकुमार यादव बने भारतीय टी-20 टीम की कमान संभालने वाले 13वें कप्तान, जानिए सभी का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट
    ईशान किशन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी डेब्यू में रचा इतिहास, बनाया सर्वाधिक स्कोर सूर्यकुमार यादव

    IPL 2024

    IPL में GT और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पहले शतक से चूके इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में KKR और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: गुलबदीन नायब बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा, मिचेल मार्श की जगह लेंगे टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: विराट कोहली और रजत पाटीदार ने SRH के खिलाफ लगाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रजत पाटीदार
    IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025