Page Loader
SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर एक नजर 
जसप्रीत बुमराह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर एक नजर 

Dec 29, 2024
03:22 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। कंगारू टीम की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने अब तक 4 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। ऐसे में आइए SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

जसप्रीत बुमराह 

पहले स्थान पर बुमराह आ गए हैं। उन्होंने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं और इसकी 58 पारियों में 21.23 की उम्दा औसत के साथ 142 विकेट लिए हैं। उन्होंने SENA देशों में 8 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 का रहा है। इस खिलाड़ी ने SENA देशों में अपना पहला मुकाबला साल 2018 में खेला था। अब तक यह खिलाड़ी दोनों पारियों को मिलाकर 1 बार भी 10 विकेट नहीं ले पाया है।

#2

अनिल कुंबले 

बुमराह ने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने साल 1990 में SENA देशों में अपना पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2008 में वहां खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 35 मैचों की 67 पारियों में 37.04 की औसत से 141 विकेट लिए थे। उनके नाम 5 बार 5 विकेट हॉल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/141 का रहा था। दोनों पारियों को मिलाकर इस खिलाड़ी ने 1 बार 10 विकेट लिए थे।

#3

इशांत शर्मा 

तीसरे स्थान पर इशांत शर्मा हैं। उन्होंने साल 2008 में SENA देशों में अपना पहला मुकाबला खेला था। भारतीय टीम से बाहर चल रहा यह खिलाड़ी आखिरी बार साल 2021 में SENA देशों में कोई टेस्ट मैच खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 41 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इसकी 71 पारियों में 36.86 की औसत से 130 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/74 का रहा है। उन्होंने वहां 5 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

#4

मोहम्मद शमी 

मोहम्मद शमी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने SENA देशों में पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। इस खिलाड़ी ने 34 मैचों की 63 पारियों में 32.88 की औसत से 123 विकेट लिए हैं। उन्होंने 4 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/56 विकेट का रहा है। शमी चोटिल होने के कारण वनडे विश्व कप 2023 के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेले हैं।