Page Loader
महिला टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों पर एक नजर
सूजी बेट्स इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों पर एक नजर

Sep 19, 2024
01:19 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो रहा है। क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। वह इस प्रारूप में बड़े-बड़े शॉट्स आसानी से लगाते हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी कमाल की रहती है। ऐसे में उन महिला बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में अपने बल्ले से तहलका मचाया है।

#1

सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2009 के टी-20 विश्व कप में खेला था। वह अब तक 36 मैच खेले चुकी हैं और इसकी 36 पारियों में 32.30 की औसत से 1,066 रन बनाने में कामयाब रही हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 114.13 की रही है। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94* रन रहा है।

#2

मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी मेग लैनिंग विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2009 के टी-20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। वह 35 मुकाबलों की 32 पारियों में 39.68 की औसत और 112.72 की स्ट्राइक रेट से 992 रन बनाने में कामयाब रही हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। वह 7 बार टी-20 विश्व कप में नाबाद भी रही हैं।

#3

एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया टीम की एक और स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2010 में पहला टी-20 विश्व कप मुकाबला खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 39 मैच खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 28.51 की औसत से 941 रन बनाने में कामयाब रही हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 128.37 की रही है। उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा है।

#4

स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्टेफनी टेलर टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपना पहला टी-20 विश्व कप मैच साल 2009 में खेला था। टेलर ने अब तक 31 मुकाबले खेल हैं। इसकी 31 पारियों में वह 37.04 की औसत और 94.68 की स्ट्राइक रेट से 926 रन बनाने में कामयाब रही हैं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन रहा है।