NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    अगली खबर
    सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    सानिया मिर्जा ने जीते हैं कुल छह ग्रैंड स्लैम (तस्वीर: ट्विटर/@AustralianOpen)

    सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 27, 2023
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी से हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही सानिया अपने करियर के आखिरी ग्रैंड स्लैम में उपविजेता रही।

    बता दें कि सानिया पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि ऑस्ट्रेलियन ओपन उनके टेनिस करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा।

    ऐसे में आइए सानिया के ग्रैंड स्लैम में प्रदर्शन और उनके रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    मिश्रित युगल 

    महेश भूपति के साथ सानिया ने जीते दो ग्रैंड स्लैम 

    पूर्व दिग्गज महेश भूपति मिश्रित युगल में सानिया मिर्चा के अच्छे जोड़ीदार साबित हुए थे। 2009 में सानिया ने भूपति के साथ मिलकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता था। दोनों ने एंडी राम और नथाली डेची को 6-3, 6-1 से हराकर ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया था।

    सानिया ने 2012 में भूपति के साथ फ्रेंच ओपन भी जीता। उन्होंने खिताबी मुकाबले में क्लाउडिया जान्स-इग्नासिक और सैंटियागो गोंजालेज की जोड़ी को 7-6, 6-1 से हराया था।

    महिला युगल 

    मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर जीते तीन ग्रैंड स्लैम 

    2015 में सानिया ने स्विजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाकर पहला विंबलडन महिला युगल खिताब जीता। इंडो-स्विस जोड़ी ने लंदन के सेंटर कोर्ट में रोमांचक फाइनल में मकारोवा-वेस्नीना को 5-7, 7-6, 7-5 से हराया था।

    इसके ठीक बाद सानिया ने हिंगिस के साथ मिलकर 2015 में US ओपन और उसके अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन पर भी कब्जा जमाया था। सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने कुल तीन ग्रैंड स्लैम जीते थे।

    जानकारी

    2014 में जीता अपना तीसरा मिश्रित युगल 

    सानिया का तीसरा मिश्रित युगल खिताब 2014 में US ओपन के रूप में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ खेलते हुए आया था। सानिया-ब्रूनो ने खिताबी मुकाबले में अबीगैल स्पीयर्स और सैंटियागो गोंजालेज को 6-1, 2-6, [11-9] से हराया था।

    रिकॉर्ड 

    ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला 

    2000 के दशक की शुरुआत में सानिया ने प्रोफेशनल सर्किट में छाप छोड़ने से पहले जूनियर स्तर पर प्रभावित किया था। वह 2005 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में मुख्य ड्रॉ (एकल) में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी।

    महज 18 वर्षीय सानिया को तीसरे राउंड में सेरेना विलियम्स के हाथों 1-6, 4-6 से शिकस्त मिली थी। बता दें सेरेना की भिड़ंत से पहले सानिया ने शुरुआती दो राउंड्स में सिंडी वॉटसन और पेट्रा मंडुला को हराया था।

    रोचक आंकड़े 

    सानिया से जुड़ी रोचक बातें और आंकड़े 

    सानिया अपने टेनिस करियर में महिला एकल रैंकिंग में शीर्ष 27वें स्थान (27 अगस्त, 2007) तक पहुंची थी। उन्होंने महिला सिंगल्स स्पर्धा में कुल 271 मुकाबले खेले, जिनमें से 161 में जीत हासिल की। इस दौरान उनका जीत का प्रतिशत 62.7 का रहा। युगल स्पर्धा में उन्होंने शीर्ष रैंकिंग नंबर एक (13 अप्रैल, 2015) रह चुकी है।

    उन्होंने कुल 531 डबल्स मुकाबले खेलते हुए 242 में जीत हासिल की और कुल 43 खिताब जीते।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सानिया मिर्जा
    टेनिस
    ग्रैंड स्लैम
    ऑस्ट्रेलिया ओपन

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    सानिया मिर्जा

    एम एस धोनी, मेरी कॉम के बाद अब इस खिलाड़ी की बनने जा रही है बायोपिक बॉलीवुड समाचार
    सानिया मिर्जा ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने का अपना राज, देखें वीडियो इंस्टाग्राम
    मां बनने के दो साल बाद सानिया की धमाकेदार वापसी, जीता 42वां डबल्स खिताब टेनिस
    कतर ओपन: सेमीफाइनल में हारी सानिया मिर्जा और क्लेपाक की जोड़ी टेनिस

    टेनिस

    फ्रेंच ओपन 2022: नडाल ने जोकोविच को हराया, 15वीं बार सेमीफाइनल में किया प्रवेश फ्रेंच ओपन
    फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे नडाल, सेमीफाइनल मुकाबले के बीच में मिला वाकओवर फ्रेंच ओपन
    फ्रेंच ओपन 2022: इगा स्विआटेक ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब, बनाए ये रिकॉर्ड्स फ्रेंच ओपन
    फ्रेंच ओपन 2022: राफेल नडाल बने चैंपियन, रिकॉर्ड 14वीं बार जीता खिताब फ्रेंच ओपन

    ग्रैंड स्लैम

    ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला खिलाड़ी बनी अंकिता रैना टेनिस
    विंबलडन में कैसा रहा है नोवाक जोकोविच का प्रदर्शन? टेनिस
    विंबलडन 2022: एलेना रयबकिना ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनीं टेनिस
    ऐसा रहा है रोजर फेडरर का टेनिस करियर, जानिए उनके रिकार्ड्स और रोचक आंकड़े टेनिस

    ऑस्ट्रेलिया ओपन

    कोरोना वायरस: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 के आयोजन पर मंडरा रहा है खतरा फ्रेंच ओपन
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: मेन ड्रॉ में शामिल किया गया जोकोविच का नाम, सेरेना नहीं खेलेंगी टूर्नामेंट सेरेना विलियम्स
    एश्ले बार्टी ने जीता 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, बने ये रिकॉर्ड्स टेनिस
    विंबलडन: चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटे राफेल नडाल, किर्गियोस ने बनाई फाइनल में जगह फ्रेंच ओपन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025