NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में एडम गिलक्रिस्ट की 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL में एडम गिलक्रिस्ट की 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर 
    एडम गिलक्रिस्ट IPL के महान खिलाड़ियों में से एक हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL में एडम गिलक्रिस्ट की 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 31, 2024
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    अगर क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे एडम गिलक्रिस्ट का नाम उस सूची के शीर्ष खिलाड़ियों में जरूर होगा।

    इस खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी कमाल का प्रदर्शन किया था।

    गिलक्रिस्ट ने साल 2009 में हैदराबाद को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। उसके बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के भी कप्तान रहे।

    आइए उनकी सर्वश्रेष्ठ IPL पारियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    IPL 2008 में MI के खिलाफ 109 रन की शतकीय पारी

    IPL 2008 में गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जस (हैदराबाद) की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 14वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और हैदराबाद के बीच खेला गया था।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। जवाब में गिलक्रिस्ट की धमाकेदार पारी (109) के दम पर हैदराबाद को सिर्फ 12 ओवर में जीत मिल गई थी।

    इस खिलाड़ी ने 9 चौके और 10 छक्के जड़े थे और उनकी स्ट्राइक रेट 231.91 की रही थी।

    #2

    IPL 2008 में CSK के खिलाफ 54 रन की पारी

    IPL 2008 के 26वें मैच में चेन्नई की स्पिन हो रही पिच पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 144 रन बनाए थे।

    ऐसा लगा कि हैदराबाद के लिए यह लक्ष्य काफी मुश्किल होगा, लेकिन गिलक्रिस्ट ने अपनी शानदार पारी (56) की मदद से 18 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।

    उन्होंने 36 गेंद का सामना किया और 7 चौके और 2 छक्के जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 150.00 की रही।

    #3

    IPL 2009 में RCB के खिलाफ 71 रन की पारी

    IPL 2009 दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। सीजन के 8वें मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 6 विकेट खोकर 184 रन बना दिए थे।

    गिलक्रिस्ट ने 45 गेंद का सामना किया था और 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 71 रन जड़ दिए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 157.77 की रही थी।

    उनकी इस पारी के ही कारण हैदराबाद को उस मुकाबले में 24 रन से जीत मिली थी।

    #4

    IPL 2009 के सेमीफाइनल में DC के खिलाफ 85 रन की पारी

    IPL 2009 के सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे।

    दूसरी पारी में गिलक्रिस्ट ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर यह मैच एकतरफा कर दिया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंद का सामना किया और 85 रन जड़ दिए।

    उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 242.85 की रही। हैदराबाद ने वह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था।

    #5

    IPL 2011 में RCB के खिलाफ शतकीय पारी

    गिलक्रिस्ट साल 2011 में पंजाब की टीम का हिस्सा थे। सीजन के आखिरी लीग मैच में RCB के खिलाफ उन्होंने अपने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 232 रन बनाए थे।

    गिलक्रिस्ट ने 55 गेंद का सामना किया था और 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 106 रन बना दिए थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 192.72 की रही थी। उस मुकाबले को पंजाब ने 111 रन से अपने नाम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: RR ने DC को 12 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: RCB बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    यूसुफ पठान की ओर से IPL में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 100वीं बार बनाया 50+ का स्कोर विराट कोहली
    IPL 2024: RCB ने PBKS को 4 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: CSK बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के लिए खुशखबरी, इमाद वसीम संन्यास से वापस लौटे  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL में GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    स्टीव स्मिथ का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिए शुरुआती झटके, कैमरून ग्रीन ने जड़ा शतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन ने टेस्ट क्रिकेट का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैट हेनरी ने पहली पारी में झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025