Page Loader
2022 में लग चुके हैं 201 अंतरराष्ट्रीय शतक, इतिहास में एक साल में सर्वाधिक
जॉनी बेयरेस्टो ने टेस्ट में लगाए सर्वाधिक छह शतक (फोटो: ट्विटर/@jbairstow21)

2022 में लग चुके हैं 201 अंतरराष्ट्रीय शतक, इतिहास में एक साल में सर्वाधिक

Dec 28, 2022
11:43 pm

क्या है खबर?

साल 2022 समाप्त होने में अब बस चंद दिन बचे हैं और इस साल क्रिकेट फैंस को काफी एक्शन देखने को मिला। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और टी-20 विश्व कप के रूप में दो बड़े ICC इवेंट्स के साथ ही ढेर सारी द्विपक्षीय सीरीज भी देखने को मिली। वहीं इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 201 शतक लग चुके हैं जो एक साल में लगे सबसे अधिक शतक हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने इस साल का 201वां शतक लगाया।

बाबर आजम

बाबर आजम ने लगाए इस साल सर्वाधिक शतक

2015 में कुल 193 अंतरराष्ट्रीय शतक लगे थे। इससे पहले 2014 में भी 191 शतक देखने को मिले थे। इस साल सबसे ज्यादा (27) शतक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लगाए हैं। इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे अधिक आठ शतक पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने लगाए हैं। इंग्लैंड के जॉनी बेयरेस्टो ने टेस्ट में सर्वाधिक छह शतक लगाए हैं। वनडे में बाबर, इब्राहिम जादरान, शे होप और सिकंदर रजा ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक तीन-तीन शतक लगाए।